रणवीर व अनिल को एक साथ देख, जाह्नवी ने रैंप पर दिया ऐसा रिएक्शन

Update: 2019-02-04 06:01 GMT

जयपुर:मुंबई में लैक्मे फैशन वीक इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स रैंप वॉक कर रहे हैं। इस इवेंट में रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर ने एक साथ रैम्प वॉक किया। ये पहली बार है जब इन तीनों ने साथ रैम्प वॉक किया। लैक्में फैशन वीक में अनिल कपूर अपनी भतीजी जाह्नवी कपूर के साथ रैम्प वॉक कर रहे थे। इस दौरान अनिल कपूर ने गेस्ट सीट पर बैठे रणवीर स‍िंह को भी रैम्प पर वॉक करने के लिए साथ बुला ल‍िया। अनिल कपूर रैम्प वॉक बीच में छोड़ते हुए रणवीर को स्टेज पर लेकर आए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया के साथ रिलेशन को कुबूला, ये रही ब्रेकअप की वजह?

लैक्मे फैशन वीक में जाह्नवी और खुशी कपूर ने अपने अपीयरेंस से चार चांद लगा दिए। यहां रणवीर सिंह भी मौजूद थे। जिनकी इन बहनों के साथ केमिस्ट्री देखने लायक थी। पहले तो रणवीर ने जाह्नवी के साथ रैंप वॉक किया और उनके साथ कई खूबसूरत फोटोज क्लिक करवाईं। फिर इवेंट के बाहर खुशी कपूर से बेहद प्यार से मिले और उन्हें गले लगा लिया।

Full View

जाह्नवी और खुशी के भाई अर्जुन कपूर रणवीर के करीबी दोस्त है। वैसे रणवीर भी रिश्तें में जाह्नवी और खुशी के भाई ही लगते हैं। जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और रणवीर सिंह ने यहां खूब मस्ती की और रैंप पर जलवे बिखेरे। खास बात ये है कि जाह्नवी ने यहां अपने चाचा अनिल कपूर के साथ रैंप पर एंट्री मारी। जिसे देखकर वहां मौजूद ऑडियंस काफी एक्साइटेड हो गई।

Tags:    

Similar News