पहली फिल्म में मिला था इस एक्टर को बुड्ढे का रोल, 501 फिल्मों ने बना दिया एक्टिंग का बादशाह

Update: 2016-08-20 10:58 GMT

एडिलेड: फिल्म होटल मुंबई अनुपम खेर की अगली फिल्म हैं। इसकी शूटिंग के सिलसिले में वे इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। ये उनकी 501वीं फिल्म होगी।इस फिल्म में जेसन इस्हाक्स, आर्मी हैमर और देव पटेल लीड रोल में हैं। फिल्म होटल मुंबई साल 2008 में मुंबई हमले में मारे गए और उसमें जीवित बचे लोगों की कहानी है। इसमें सभी जातियों, रंगों और धर्मो के बारे में दिखाया जाएगा।

अनुपम खेर ने इससे पहले बेन्ड इट लाइक बेकहम, सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक और द अदर एंड ऑफ द लाइन जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में पहचान बना चुके है। शिमला में जन्मे कश्मीरी पंडित अनुपम खेर करियर की शुरुआत 1982 में 22-23 साल के उम्र में फिल्म 'आगमन' से की थी, फिल्म सारांश में जिस तरह से 25 साल की उम्र में 70 साल के बूढ़े की भूमिका निभाई थी वो काबिल तारीफ थी।

अनुपम खेर को मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

*1985 में फिल्म 'सारांश' के लिए जीते फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड।

*1988 में फिल्म 'विजय' के लिए जीते बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड।

*1990 में फिल्म 'डैडी' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड।

*1991 में फिल्म 'लम्हे' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का अवॉर्ड।

*1996 में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए जीते फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का अवॉर्ड।

सिविलियन अवॉर्ड

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें 2016 को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स

1989 में फिल्म 'डैडी' के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल जूरी अवॉर्ड) दिया गया।

2005 में फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल जूरी अवॉर्ड) से नवाजा गया।

अनुपम की यादगार फिल्में, जो हिट रहीं-

*फिल्म 'सारांश (1984)

*फिल्म 'कर्मा' (1986)

*फिल्म 'राम लखन' (1989)

*फिल्म 'दिल' (1990)

*फिल्म 'बेटा' (1992)

*फिल्म 'डर' (1993)

*फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995)

*फिल्म 'कहो ना प्यार है' (2000)

*फिल्म 'विवाह' (2006)

Tags:    

Similar News