Anupamaa Upcoming: फिनाले से पहले हार मान लेगी अनुपमा, आएगा तगड़ा ट्विस्ट

Anupamaa Upcoming: अनुपमा सीरियल में कुकिंग कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले से पहले एक हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है, आइए बताते हैं।

Update:2026-08-24 15:11 IST

Anupamaa Upcoming

Anupamaa Upcoming: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है, जी हां! अनुपमा कंपटीशन से पहले अपने कदम पीछे हटा लेगी, जिससे सभी को बड़ा झटका लगेगा। अनुपमा को वसुंधरा ने पैसों का ऑफर दिया था, लेकिन अनुपमा ये कुकिंग कंपटीशन जीतकर अपना घर बनाना चाहती है, जिस वजह से अनुपमा ने वसुंधरा का ऑफर ठुकरा दिया, लेकिन वहीं अब कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा, जिसकी वजह से अनुपमा खुद ब खुद अपने कदम पीछे हटा लेगी।

कुकिंग कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले में आएगा महा ट्विस्ट

अनुपमा सीरियल का नया धमाकेदार प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसे देख सीरियल के अपकमिंग एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बेहद बढ़ चुकी है। प्रोमो की शुरुआत कुकिंग कंपटीशन में होने वाले डांस से होती है, जिसमें प्रेम अपनी टीम के साथ डांस करते दिख रहें हैं, प्रेम अपनी टीम के साथ कुकिंग कंपटीशन में डांस से जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं।

Full View

उसके बाद अनुपमा की झलक देखने को मिलती है, जो खाने की टेबल पर बैठकर खाना खा रही है, वो खूब मिर्ची खा लेती है, लेकिन उसे किसी का स्वाद ही नहीं आ रहा है, फिर वो नींबू खाती है, नमक ढेर सारा खाती है, लेकिन फिर भी उसे किसी का स्वाद पता नहीं चलता, अनुमा की ऐसी हालत देख दिग्विजय भी परेशान हो जाता है। ऐसे में अनुपमा रोने लगती है और इमोशनल होकर कहती है मुझे किसी भी चीज का स्वाद नहीं आ रहा है मैं हार जाऊंगी। वहीं गौतम वसुंधरा को बताता है कि अनुपमा ने कंपटीशन से अपना नाम वापस ले लिया है। कुकिंग कंपटीशन के होस्ट भी मंच पर खड़े होकर यही अनाउंस करते हैं कि अनुपमा ने अपना नाम वापस ले लिया है। सामने आए इस नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, देखना काफी शानदार होगा कि क्या सच में अनुपमा कंपटीशन से अपना नाम वापस ले लेगी या फिर वो ये कुकिंग कंपटीशन जीतकर अपने सपनों का घर बनाएगी।

Tags:    

Similar News