अनुष्का खुद को मानती हैं वर्सेटाइल एक्ट्रेस,यही है उनकी कामयाबी का राज

Update: 2016-07-28 05:36 GMT

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा खुद को सरआउंडिंग एक्ट्रेस मानती है। साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में इंट्री की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, जोया अख्तर, करण जौहर जैसे निर्देशकों के साथ काम किया है। अगली फिल्म में शायद वे इम्तियाज अली की फिल्म में भी नजर आ सकती है।

अनुष्का ने फिल्म एनएच-10 से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा है और उसमें भी सफलता हासिल की। सुल्तान एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर वे इस तरह की अलग सबजेक्ट वाली फिल्मों में काम कर पाई तो ये उनकी उपलब्धि है और लोग उनकी प्रतिभा को आंकते है कि वे कुछ भी कर सकती है।

फिल्म निर्देशक उन्हें मल्टीटैलेंटेड मानते है। फिलहाल अनुष्का करण जौहर की फिल्म दिल है मुश्किल में ऐश्वर्य राय बच्चन और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके वे फिल्लौरी भी कर रही है। अब सुल्तान की कामयाबी के बाद अनुष्का खुद को मल्टी टैलेंटेड मानती है तो इसका श्रेय तो उनको भी जाता है। ऐसे भी वो एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने तीनों खान के साथ काम किया है।

Tags:    

Similar News