Anushka Virat: वृंदावन आश्रम में अनुष्का-विराट, देखें ये खूबसूरत फोटोज

Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहीं हैं। जिसमे दोनों एक आश्रम में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

Update: 2023-01-04 13:12 GMT

Anushka Sharma-Virat Kohli (Image Credit-Social Media)

Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहीं हैं। जिसमे दोनों एक आश्रम में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। कपल वहां लगभग एक घंटे से ज़्यादा के समय तक रहा।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लेटेस्ट फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर-पति विराट कोहली नए साल का जश्न मनाने के लिए यूएई में थे। वहां से, ये कपल सीधे वृंदावन, मथुरा के लिए बाबा नीम करोली आश्रम के दर्शन के लिए गए। आपको बता दें कि दोनों बाबा नीम करोली के कट्टर फॉलोवर्स है और नवंबर 2022 में भी उत्तराखंड में दोनी ने उनके आश्रम गए थे।

आश्रम में प्रार्थना करते अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज से सामने आई हैं। इन फोटोज में विराट ऑलिव जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने फैन के साथ पोज देते हुए ब्लैक कैप भी पहन रखी है। अनुष्का ने अपने चेहरे को नकाब से ढक रखा है और वायरल तस्वीरों में वो विराट के साथ खड़े होकर काले रंग का स्वेटर पहने नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोस्ट पॉपुलर कपल ने आश्रम में एक घंटे तक ध्यान किया और उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे पैपराजी को इग्नोर करते हुए दोनों वहां से निकल गए। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट बुधवार सुबह वृंदावन पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस दौरान आश्रम में कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटे।

अनुष्का और विराट ने हाल ही में अपने फैंस के साथ दुबई में क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं थीं। विराट ने जो पोस्ट शेयर की थी उसमे ये कपल डिनर डेट पर जाता दिख रहा है, जिसके लिए अनुष्का ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी है। विराट ने सफेद पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट पहना है।

अनुष्का जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा, चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगी। ये फिल्म इंडियन वीमेन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। एक्ट्रेस ने पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो नेटफ्लिक्स पर डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News