23 साल बाद आपसी सहमति से अरबाज-मलाइका होंगे अलग, दोनों ने किया डिवोर्स फाइल

Update: 2016-11-19 10:40 GMT

लखनऊ: 23 सालों का अरबाज- मलाइका का रिश्ता अब खत्म होने वाला है। पिछले हफ्ते अरबाज-मलाइका ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में डिवोर्स के लिए वकीलों से मिलते देखा गया। कुछ दिनों पहले से दोनों के अलग होने की खबरें सुर्खियां बनती रही है।लेकिन ईद की पार्टी में दोनों को साथ देखने के बाद इस खबर पर विराम लगता दिख रहा था।

खबरों के अनुसार दोनों ने आपसी सहमति बाद डिवोर्स एप्लिकेशन फाइल की है। पिछले हफ्ते दोनों ने अपने वकीलों के साथ डिवोर्स फाइल किया। अब अरबाज और मलाइका को काउंसिलिंग सेशन के लिए कोर्ट में बुलाया जा सकता है। मार्च में सेपरेशन अनाउंस करने के कुछ हफ्तों बाद ही यह खबर आई थी कि दोनों डिवोर्स नहीं लेंगे। फैमिली सुलह की कोशिशें कर रही थी।

आगे की स्लाइड्स में देखें अरबाज-मलाइका के बीते लम्हों की फोटोज....

दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से

मलाइका अरबाज से 6 साल छोटी हैं। उनका जन्म 23 अक्तूबर 1973 को चेंबूर (मुंबई) में हुआ था। अरबाज का जन्म 4 अगस्त 1967 को पुणे में हुआ था। मलाइका पेशे में एक्ट्रेस, डांसर और वीजे हैं। जबकि अरबाज को फिल्म प्रोडक्शन, डायरेक्शन और एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

मलाइका शादी के पहले से ही क्रिश्चियनिटी को फॉलो करती हैं। बता दें कि उनके पिता पंजाबी अरोड़ा परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि मां मलयाली कैथोलिक फैमिली से।

आगे की स्लाइड्स में देखें अरबाज-मलाइका के बीते लम्हों की फोटोज....

ऐड ने जोड़ा था दिल

1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए मलाइका-अरबाज को साथ में साइन किया गया था। ऐड काफी बोल्ड था। इसे लेकर उस वक्त काफी विवाद भी हुआ था। इस प्रोजेक्ट के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। कुछ एल्बम में भी साथ नजर आए। 5 साल डेटिंग के बाद 1997 में शादी कर ली।

आगे की स्लाइड्स में देखें अरबाज-मलाइका के बीते लम्हों की फोटोज....

23 साल पहले हुई थी शादी

मार्च में पॉपुलर रियलिटी शो पावर कपल लास्ट टाइम दोनों को साथ देखा गया था। जब दोनों का एक साथ दिखना बंद हो गया तो तब से इनके अलग होने की खबरें आने लगी थी। मलाइका और अरबाज की शादी को 23 साल हो चुके हैं। 13 साल का एक बेटा भी है।

Tags:    

Similar News