OMG! टूट चुका है मलाइका-अर्जुन का रिश्ता, शादी को लेकर हुआ था तमाशा

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: आपको जानकर हैरानी होगी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। जी हां...इस बात की जानकारी उनके एक करीबी ने दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-05 08:16 GMT

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां पहले ये कपल हर जगह साथ में स्पॉट होता था, तो वहीं अब दोनों को काफी समय से साथ में नहीं देखा गया है, जिसके बाद से यह दावा किया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और अब इस बात को कपल के एक करीबी ने कंफर्म किया है और बताया है कि दोनों का ब्रेकअप दो महीने पहले ही हो चुका है।

शादी को लेकर मलाइका-अर्जुन के बीच हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और मलाइका ने करीब दो महीने पहले अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। दोनों सालों से एक-दूसरे के साथ थे तो उनके लिए रिश्ता खत्म करना और अच्छी यादों को भुलाना आसान नहीं था। आखिरकार दोनों को समझ आ गया कि अलग होना कोई समाधान नहीं है। फिलहाल दोनों साथ हैं और अपने रिश्ते को एक मौका दे रहे हैं। खबरों की मानें, तो दोनों ने अपने रिश्ते से ब्रेक लिया था। उनके अलग होने का कारण शादी थी। दोनों ही एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन इनमें से कोई भी कमिटमेंट देने को तैयार नहीं हैं।


शादी के लिए तैयार हैं अर्जुन-मलाइका?

कुछ दिनों पहले ‘कॉफी विद करण 8’ में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर गेस्ट बनकर आए थे। करण जौहर ने अर्जुन से शादी को लेकर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि वह अकेले इस पर बात नहीं करेंगे, ये दूसरे के सम्मान के लिए सही नहीं है। वहीं जब मलाइका से भी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अजीब सा जवाब दिया था और कहा था- ''पक्का करूंगी, अगर कोई पूछेगा तो।'' दोनों के बयानों पर ध्यान दिया जाए तो दोनों के बीच दूरियां शादी के मुद्दे को लेकर ही आई थीं।


अपने रिश्ते को मौका दे रहे हैं मलाइका-अर्जुन

बताया जा रहा है कि दोनों फिलहाल एक-दूसरे के साथ हैं। अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस कपल ने साल 2019 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। इससे पहले दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था, लेकिन बाद में दोनों खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आए थे। बता दें कि हाल ही में मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान ने शौरा खान के साथ दूसरी शादी की है।

Tags:    

Similar News