Arjun Rampal Girlfriend: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, यहां देखें तस्वीरें

Arjun Rampal Girlfriend: एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक बार फिर मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीए दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-04-29 13:40 GMT
Arjun Rampal Girlfriend (Image Credit: Instagram)

Arjun Rampal Girlfriend: अर्जुन रामपाल और उनकी पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इस बीच गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख हर कोई हैरान है। दरअसल, गैब्रिएला ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।

दूसरी बार मां बनने वाली हैं गैब्रिएला

गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में गैब्रिएला अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, "हकीकत या एआई?'' वहीं इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अर्जुन रामपाल ने कमेंट सेक्शन में हार्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं। यही नहीं गैब्रिएला की पोस्ट पर फैंस से लेकर इंडस्ट्री सेलेब्रिटीज भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगी गैब्रिएल

बता दें गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अनटाइटल फिल्म में अर्जुन के साथ अभिनय करने के लिए तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट में अपनी भूमिका के बारे में बोलते हुए, गैब्रिएला ने पहले शेयर किया था, “मैं एक ब्रिटिश-भारतीय पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाऊंगी, जो अर्जुन के करेक्टर की जांच कर रही है। उनके किरदार का मुझ पर क्रश है, इसलिए हमारे बीच एक रोमांटिक एंगल भी है। मैं अपने डायलॉग हिंदी में बोलूंगी और इसमें अर्जुन मेरी मदद कर रहे हैं। उन्हें इस स्पेस में मेरे कम्फर्टेबल होने की चिंता थी। हमने यूके में फिल्म की शूटिंग की।" गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल पिछले 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 में कपल बेटे एरिक के पेरेंट्स बने थे।

Tags:    

Similar News