Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म 'रेस' का ट्रेलर रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू के धांसू एक्शन के दीवाने हुए दर्शक

Arvind Akela Kallu Film: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं। वह भोजपुरी पर्दे पर खूब धमाल मचा रहें हैं। चाहे वीडियो सॉन्ग हो या फिर फिल्में, अरविंद केजरीवाल कल्लू का दोनों ही जगह जलवा बरकरार है

Update:2023-06-09 15:23 IST
Arvind Akela Kallu Film: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं। वह भोजपुरी पर्दे पर खूब धमाल मचा रहें हैं। चाहे वीडियो सॉन्ग हो हा फिर फिल्में, अरविंद केजरीवाल कल्लू का दोनों ही जगह जलवा बरकरार है, इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म "रेस" का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

भोजपुरी फिल्म "रेस" का ट्रेलर हुआ रिलीज

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म "रेस" का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जो आते ही धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ विक्रांत सिंह भी नजर आ रहें हैं। ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू ने इतना धमाकेदार एक्शन किया है कि आप ट्रेलर के दौरान उनपर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पाएंगे।

क्या है फिल्म की कहानी

भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म "रेस" की कहानी में एक्शन, रोमांस और ड्रामा का भरपूर तड़का लगाया गया है। अरविंद अकेला कल्लू और विक्रांत सिंह फिल्म में एक दूसरे के भाई के किरदार में हैं, वहीं भोजपुरी अभिनेत्री निधि भी फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। अरविंद अकेला कल्लू को पहली नजर में ही निधि झा से प्यार हो जाता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब अरविंद अकेला कल्लू के घरवाले निधि का हाथ विक्रांत के लिए मांगते हैं। हालांक अपने भाई विक्रांत के लिए अरविंद अकेला कल्लू अपने प्यार को कुर्बान करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसी तरह फिल्म की कहानी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। खासतौर पर अरविंद अकेला कल्लू का एक्शन देख आप अपना होश खोने वाले हैं।

"रेस" स्टार कास्ट

अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म "रेस" में विक्रांत सिंह, निधि झा, अमित शुक्ला और बिना पांडे जैसे कलाकार हैं। फिल्म का डायरेक्शन चंदन उपाध्याय ने किया है, उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। वहीं अमित कुमार गुप्ता फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Tags:    

Similar News