Aryan Drugs Case: उलझता जा रहा आर्यन केस, अब बीजेपी नेता सुनील पाटिल का आ रहा नाम

Aryan Drugs Case : महाराष्ट्र के बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। मोहित कंबोज ने कहा है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-11-06 08:41 GMT

 आर्यन केस में एक नया ट्विस्ट (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Aryan Drugs Case : आर्यन क्रूज ड्रग्स केस (Aryan Cruz Drugs Case) में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता मोहित कंबोज (BJP leader Mohit Kamboj) ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। मोहित कंबोज ने कहा है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल (Sunil Patil) को बताया है जो NCP से जुड़ा हुआ है। बीजेपी नेता ने ये भी कहा है इस सबके पीछे महाराष्ट्र के एक मंत्री का हाथ है जो पूरे सिंडिकेट को चला रहे हैं।

आपको बता दें कि आर्यन क्रूज ड्रग्स केस में NCB के समीर वानखेड़े को हटा दिया गया है। अब इस केस को संजय सिंह देखेंगे। देश में आर्यन ड्रग्स केस 2 अक्टूबर के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। आर्यन क्रूज ड्रग्स केस मामले में नवाब मलिक ने 6 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा शामिल है।

मोहित कंबोज ने सुनील पाटिल पर आरोप लगाया (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

 

 बीजेपी नेता मोहित कंबोज (BJP leader Mohit Kamboj) ने सुनील पाटिल (Sunil Patil) पर आरोप लगाया है कि सुनील पाटिल अनिल देशमुख के बेटे ऋषि देशमुख के दोस्त हैं। इसके साथ उन्होंने कहा है कि सुनील पाटिल 15 तक महाराष्ट्र में गृह मंत्रालय के साथ मिलकर पोस्टिंग में ट्रांसफर को लेकर रैकेट चलाता था। जब से राज्य सरकार बदली एक बार फिर एक्टिव हो गया।

आर्यन क्रूज ड्रग्स केस (Aryan Cruz Drugs Case) काफी पेचीदा होता जा रहा है। दिन पर दिन इस केस में कोई नया एंगल खुलके सामने आ रहा है। इस केस में भाजपा को घसीटा जा रहा है। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने नवाब मलिक से जवाब मांगा है कि एनसीपी (NCP) को सुनील पाटिल से अपने संबंधों के बारे में बताना चाहिए। सुनील पाटिल एक बड़े होटल में रुका था वहां कौन से एनसीपी नेता थे जिससे वह मिलने गए थे।




Tags:    

Similar News