अपनी आवाज से सिनेमा जगत में बनाई अपनी खास पहचान, 16,000 से ज्यादा गीत गा चुकी हैं आशा भोसले

आशा भोंसले हिंदी फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से भी जानी जातीं हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-08 13:59 GMT

अपनी आवाज से सिनेमा जगत में बनाई अपनी खास पहचान, 16,000 से ज्यादा गीत गा चुकी हैं आशा भोसले


Asha Bhosle Birthday: आज का दिन हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास हैं। आज ही के दिन 8 सितंबर , 1933 को गायिका आशा भोसले का जन्म हुआ था। आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई हैं। उन्होंने कई दशकों तक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं में गाने गातीं हैं। चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें

आशा भोंसले हिंदी फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से भी जानी जातीं हैं। उनकी विशेषता है कि उन्होंने शास्त्रीय संगीत और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है उन्होंने अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में 16000 गानों में अपनी आवाज दी है। वह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं में गाने गातीं हैं।

आशा भोसले का जीवन परिचय:

भारतीय सिनेमा में हजारों हिट गाने देने वाली आशा भोसले का जन्म आज ही के दिन यानी 8 सितंबर , 1933 को हुआ था। आशा भोसले महाराष्ट्र के सांगली जिले से ताल्लुकात रखती हैं। संगीत इनको विरासत में मिला है। आशा भोसले के पिता दीनानाथ मंगेसकर एक फेमस गायक थे। आशा भोसले ने अपने पिता से ही संगीत की तालीम ग्रहण की। लेकिन जब ये महज 9 वर्ष की थी तब इनके पिता का निधन हो गया। अपने पिता की मौत के बाद आशा भोसले अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आकर बस गई। लता मंगेशकर इनकी बड़ी बहन थी। जिन्हे हिंदी सिनेमा में स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। पिता की मौत के बाद दोनों बहनों पर परिवार का पूरा बोझ आ गया। इसके बाद इन्होने गाना और फिल्मों मे काम करना शुरू कर दिया था।

'सावन आया' इनका पहला गीत:

बता दें आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा में अपना पहला गाना 1948 में फिल्म चुनरिया के लिए गाया था। इस फिल्म का गीत 'सावन आया' आशा भोसले का हिंदी सिनेमा के लिए पहला गीत था। उसके बाद इन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और एक के बाद एक हिट गाने बॉलीवुड को दिए। 2006 में एक इंटरव्यू के दौरान आशा भोसले ने खुद बताया था कि अब तक उन्होंने करीब 12 हज़ार से अधिक गीत गाए हैं। आशा भोसले जी के गायिकी के करियर में चार फ़िल्में नया दौड़, तीसरी मंजिल, उमरॉव जान और रंगीला की वजह से इन्हे एक अलग पहचान मिली। इसके अलावा 'माँग के हाथ तुम्हारा', 'साथी हाथ बढ़ाना' और 'उड़े जब जब जुल्फे तेरी.. गानों से फैंस के दिलों में हमेशा के लिए जगह बनाई।

महज 16 साल की उम्र में रचाई थी शादी:

आशा भोसले जब 16 साल की थी तब इन्होने अपनी उम्र से करीब 15 साल बड़े गणपत राव भोसले से विवाह रचा लिया था। उनकी यह शादी भी महज कुछ साल ही चल सकी। लेकिन इस शादी के कारण आशा भोसले का अपनी बहन लता मंगेशकर से रिश्ता ख़राब हो गया। इसके बाद आशा ने साल 1980 में आरडी बर्मन से शादी कर ली। दोनों का प्यार काफी परवान चढ़ा था। राहुल देव बर्मन उनसे उम्र में छह साल छोटे थे। इस शादी की भी सिनेमा जगत में काफी चर्चा हुई थी।

Tags:    

Similar News