Awarapan 2 Day 7 Collection: एक हफ्ते बाद भी नहीं थमा आवारापन 2 का तूफान, जानिए अब तक का कलेक्शन

Awarapan 2 Day 7 Collection: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का एक हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है, आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन।

Update:2026-08-20 19:46 IST

Awarapan 2 Day 7 Box Office Collection 

Awarapan 2 Day 7 Collection: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और रिलीज के एक हफ्ते बाद भी ये फिल्म थिएटरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वीकेंड पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था, वहीं वीकडेज में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही जबरदस्त कमाई कर रही है, जी हां! महज 7 दिनों में आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है।

आवारापन 2 डे 7 कलेक्शन

आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है, जी हां! ये फिल्म धुआंधार नोट छापने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। इमरान हाशमी के करियर में इस फिल्म ने चार चांद लगा दिए, ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। इमरान हाशमी के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं, यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं बंटवारा 1947 का हाल बेहाल हो रखा है।

Full View

फिलहाल, आवारापन 2 के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने पहले दिन 23.40 करोड़ रुपए से अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 34.09 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया, इसके बाद तीसरे दिन फिल्म की कमाई 26.82 करोड़ हुईं। पहले सोमवार को भी फिल्म ने उम्मीद से अधिक कमाई की, सोमवार को फिल्म ने 10.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, वहीं रिलीज के पांचवें दिन यानी कि मंगलवार को फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपए कमाए, जबकि छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ रुपए रहा। इस तरह 6 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 111.63 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, अब सातवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो सातवें दिन भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5.50 से 6 करोड़ रुपए कमा सकती है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।

Tags:    

Similar News