Toxic: क्या KGF का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी यश की टॉक्सिक, एडवांस बुकिंग इस दिन से होगा शुरू

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म क्या उनकी आखिरी रिलीज KGF का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी, आइए जानते हैं KGF और KGF 2 का कलेक्शन कितना था।

Update:2026-08-20 20:34 IST

Yash Film Toxic Vs KGF Box Office Collection

Yash Film Toxic: पैन इंडिया स्टार यश अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों मे छाए हुए हैं, फिल्म आज से ठीक 6 दिन बाद दुनियाभर के थिएटरों में दस्तक देने जा रही है। बता दें कि यश की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से क्रेज बना हुआ है, ये फिल्म पहले इस साल मार्च महीने में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन मेकर्स ने रिलीज से पोस्टपोन कर दी, कई बार फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद, अब आखिरकार टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज होगी, फिल्म को लेकर जिस तरह की हाइप बनी हुई है, उसे देख यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या टॉक्सिक यश की पिछली रिलीज KGF और KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

क्या KGF का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी टॉक्सिक

यश की टॉक्सिक का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, जब से ट्रेलर रिलीज किया गया, उसके बाद से दर्शक फिल्म के इंतजार में एक-एक दिन गिन रहे हैं। टॉक्सिक की रिलीज के बीच यश की पिछली रिलीज फिल्म KGF और KGF 2 भी चर्चाओं में आ गई है, क्योंकि फैंस के बीच कयासबाजी शुरू हो गई है कि क्या यश की टॉक्सिक KGF और KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी, हालांकि इसका खुलासा तो एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से लगाया जाएगा, जो अभी शुरू नहीं हुआ है। बता दें कि टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुक्रवार यानि कि 21 अगस्त से शुरू होगी।


यश की KGF का कलेक्शन

टॉक्सिक की रिलीज से पहले यश की KGF के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं - यश की KGF साल 2018 में रिलीज हुई थी, KGF का ओपनिंग डे कलेक्शन 25 करोड़ रुपए था, दुनियाभर में इस फिल्म ने 25 करोड़ रुपए कमाए थे, वहीं KGF का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 250 करोड़ रुपए था।


यश की KGF 2 के बारे में बताएं तो ये 2022 में रिलीज हुई थी, फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 164 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, वहीं इसका लाइफटाइम कलेक्शन दुनियाभर में 1 हजार करोड़ में था। अब देखना होगा तो टॉक्सिक यश की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Tags:    

Similar News