Bhai Tera Star Hai Day 6 Collection: औंधे मुंह गिरी राघव जुयाल की फिल्म, 5 दिन में 1 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
Bhai Tera Star Hai Day 6 Collection: राघव जुयाल की फिल्म "भाई तेरा स्टार है" बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आ रही है।
Bhai Tera Star Hai Day 6 Collection (Photo- Social Media)
Bhai Tera Star Hai Day 6 Collection: अभिनेता राघव जुयाल की फिल्म "भाई तेरा स्टार है" 30 जुलाई से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिल्म की रिलीज हो आज छठा दिन है, लेकिन अब तक फिल्म 1 करोड़ रुपए का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर पाई है, जी हां! ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है और अब इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इन 6 दिनों में राघव जुयाल की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
भाई तेरा स्टार है डे 6 कलेक्शन
राघव जुयाल की फिल्म "भाई तेरा स्टार है" हॉलीवुड फिल्म "स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे" के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां स्पाइडर मैन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया, वहीं राघव जुयाल की फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती नजर आई, हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म से पंगा लेना राघव जुयाल को काफी भर पड़ गया। इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ कमाने के लिए तरस रही है।
भाई तेरा स्टार है फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया, दूसरे दिन भी फिल्म ने 25 लाख रुपए ही कमाए, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 20 लाख रुपए रहा, जबकि चौथे दिन फिल्म ने 21 लाख का कलेक्शन किया। पांचवें दिन फिल्म 6 लाख में ही सिमट गई। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 97 लाख रुपए हो गया है। वहीं, अब जाकर छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ पहुंच सकता है। फिल्म जिस तरह कलेक्शन कर रही है, उसके मुताबिक ये फ्लॉप ही होने वाली है, क्योंकि फिल्म का बजट 15-25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, यानी कि मेकर्स को भारी नुकसान होने वाला है।
भाई तेरा स्टार है फिल्म के बारे में
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है, जबकि इसकी कहानी विवेक बी अग्रवाल और सुदीप्तो सरकार ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म में राघव के साथ निहारिका एनएम नजर आ रहीं हैं, फिल्म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। वहीं साथ ही इस फिल्म में संजय कपूर, निक्की वालिया, बरखा सिंह, विवान भटेना और पार्वती ओमानकुट्टन जैसे कलाकार भी हैं।