Garba Song: भोजपुरी गर्ल अक्षरा सिंह का गरबा सॉन्ग मचा रहा धमाल

Garba 2024 Songs: अक्षरा सिंह का नया गरबा सॉन्ग (Akshara Singh Ka Gana) दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-04 13:10 IST

Akshara Singh Garba Song

Akshara Singh Garba Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, उनकी फिल्में और गाने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाते हैं, अक्षरा सिंह मल्टी टैलेंटेड हैं, जो एक्टिंग में माहिर हैं ही साथ ही सिंगिंग और डांसिंग में भी माहिर हैं। अक्षरा सिंह कुछ दिनों के अंदर अपने नए गाने रिलीज करती रहती हैं, तीज हो या फिर कोई त्योहार अक्षरा सिंह सभी मौके पर अपना नया गाना रिलीज करती हैं और अब नवरात्रि के मौके पर भी अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, जी हां! अक्षरा सिंह का नया गरबा सॉन्ग (Akshara Singh Ka Gana) दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है।

अक्षरा सिंह का गरबा सॉन्ग (Akshara Singh Bhojpuri Garba Song)

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है, नवरात्रि में गरबे की रात की बात ही अलग होती है, पूरी रात गरबा खेला जाता है, वहीं यदि गाने धमाकेदार हों तो, गरबा खेलने में मजा ही आ जाता है। जी हां! अक्षरा सिंह का हाल ही में नया गरबा सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है, इतना ही नहीं गरबा की प्ले लिस्ट में अक्षरा सिंह का गरबा सॉन्ग सबसे ऊपर ही है। बताते चलें कि अक्षरा सिंह के गरबा सॉन्ग का टाइटल "चांद की चकोरी" (Akshara Singh Ka Navratri Song) है।


अक्षरा सिंह का "चांद की चकोरी" गरबा सॉन्ग (Garba 2024 Songs) धूम मचा रहा है, डांस के साथ ही अक्षरा सिंह की आवाज भी दर्शकों का दिल जीत ले रही है। अक्षरा सिंह का ये नया गरबा सॉन्ग गरबा खेलने के लिए एकदम बेस्ट है, कोई भी इस गाने को सुन झूमने पर मजबूर हो जाएगा। बता दें कि "चांद की चकोरी" गाना अक्षरा सिंह ने गाया है, लिरिक्स हिमानी कपूर ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक प्राजकता ने दिए हैं। वहीं इस म्यूजिक वीडियो को अलीशा सिंह ने डायरेक्ट किया है। अक्षरा सिंह का ये गाना खूब धमाल मचा रहा है और ताबड़तोड़ व्यूज भी मिल रहा है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh Youtube Channel) ने अपना नया गाना अपने ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यहां सुनें -

Full View
Tags:    

Similar News