Akshara Singh: गांव की छोरी बन भोजपुरी गर्ल अक्षरा सिंह ने दिखाई अपनी सादगी, चैन-वैन खो एकटक उन्हें ही देखते रह गए लोग

Akshara Singh New Video: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह रोजाना सोशल मीडिया पर अपने से कुछ रिलेटेड पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों का दिन बना देती हैं।

Update: 2023-04-09 12:52 GMT
Akshara Singh New Video: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह रोजाना सोशल मीडिया पर अपने से कुछ रिलेटेड पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों का दिन बना देती हैं। कभी अपना डांस वीडियो, तो कभी अपनी तस्वीरें तो कभी अपने कॉमेडी विडियोज शेयर कर अक्षरा अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं।

अक्षरा सिंह ने नए वीडियो में दिखाई अपनी सादगी

भोजपुरी गर्ल अक्षरा सिंह का हर अंदाज बेहद निराला है, तभी तो लाखों लोग उनके दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस बावरे हो गए हैं। एक्ट्रेस का इतना सुंदर अंदाज हर किसी को लुभा के रहा है।

सामने आए वीडियो में अक्षरा सिंह का बेहद सादगी भरा रूप देखने को मिल रहा है, लेकिन फिर भी उनके लुक पर फैंस फिदा हो चुके हैं।

गांव की छोरी बन अक्षरा ने बिखेरा अपना जलवा

अक्षरा द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो इसमें वह डार्क ग्रीन कलर की कुर्ती और लेगिंस के साथ एक लाइट कलर का दुपट्टा ओढ़े नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक बेहद ही प्यारी म्यूजिक बज रही है। वहीं वीडियो में अक्षरा प्यारी मुस्कान के साथ इठलाती हुईं दिखाई दे रहीं हैं। अक्षरा की मुस्कुराहट ही है, जिसके लोग दीवाने बन चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, "गांव की छोरी।"

अक्षरा के पोस्ट पर फैंस दे रहें ताबड़तोड़ रिएक्शन

भोजपुरी गर्ल का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहें हैं। एक यूजर ने अक्षरा की तारीफ में लिखा, "आपकी तारीफ करने के लिए शब्द ही नहीं है मैम लव यू।" वहीं एक अन्य फैन ने कहा, "अगर खूबसूरती का कोई डिफ्नेशन पूछे तो आपको दिखा दो बस।"

Tags:    

Similar News