Bhojpuri Song Rocket Jawani: अक्षरा सिंह का रॉकेट जवानी' सांग उड़ा दहला गर्दा हो, टीजर देखें

Bhojpuri Song Rocket Jawani: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने 'रॉकेट जवानी' का टीजर रिलीज़ किया है। साथ ही इस टीज़र के रिलीज़ होते ही इसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Update: 2022-06-17 04:17 GMT

Bhojpuri Song Rocket Jawani Teaser  (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song Rocket Jawani: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने 'रॉकेट जवानी' (Rocket Jawani) का टीजर रिलीज़ किया है। साथ ही इस टीज़र के रिलीज़ होते ही इसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह हमेशा सुर्ख़ियों में रहतीं हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से या फिर कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से। वो चर्चा मे बनी रहतीं हैं। वहीँ अब अक्षरा सिंह अपने गाने के टीज़र को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस गाने के टीज़र के सामने आते ही सभी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस टीज़र के व्यूज भी चाँद मिनटों में काफी ज़्यादा बढ़ गए हैं और लगातार बढ़ते भी जा रहे हैं। अक्षरा सिंह के नए गाने की ओपनिंग इतनी धमाकेदार हुई है तो गाना रिलीज़ होने पर क्या बवाल मचाएगा ये भी जल्द पता चल जायेगा। फिलहाल हर कोई अक्षरा सिंह के गाने की इस झलक को देखकर उनकी काफी तारीफ करते भी नज़र आ रहे हैं।

गाने का टीज़र सामने आते ही ये काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी अक्षरा को देखकर उनके लुक्स और गेटअप की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना (Akshara Singh Bhojpuri gana) 'रॉकेट जवानी' (Rocket Jawani) का टीजर वीडियो एक्ट्रेस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने के ज़रिये अक्षरा का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा। फिलहाल उनके फैंस उनके गाने की एक झलक पाकर भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं। और जल्द ही गाने के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो में बैकग्राउंड काफी बेहतरीन रंगबिरंगा और रौशनी से भरपूर है। दरअसल गाने में शानदार लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है और वहीं एक्ट्रेस की अदाएं, एक्सप्रेशंस और डांस मू्व्स तो कमाल बेमिसाल हैं।

अक्षरा सिंह के गाने रॉकेट जवानी' के टीज़र के सामने आते ही उनके फैंस के बीच तहलका मच गया है। ये गाना एक आइटम नंबर (Bhojpuri Item Song) है। इसके पहले अक्षरा सिंह ने इसका फर्स्ट पोस्टर जारी किया था। जिसमें एक्ट्रेस की पहली झलक गाने से देखने के लिए मिली थी। जहाँ इस गाने के पोस्टर रिलीज़ से उनके फैंस काफी एक्ससाइटेड थे वहीँ अब टीज़र के रिलीज़ होते ही अक्षरा का फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीँ अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस गाने का पोस्टर रिलीज़ करते हुए लिखा था,"'आ रही हूं गर्दा उड़ाने कुछ नए के साथ, जो पहले मैंने कभी ट्राई नहीं किया. आपके प्यारा और आशीर्वाद की जरूरत है।"

फिलहाल अब जहाँ इस गाने का टीज़र रिलीज़ हो गया है वहीँ अब फैंस अक्षरा के गाने रॉकेट जवानी' के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News