Bhojpuri News: पति से प्रताड़ित होकर जहर खाने को मजबूर हुईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, जानिए क्या है पूरा मामला

Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी सिंह इस समय सुर्ख़ियों में हैं दरअसल उनसे जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहाँ एक्ट्रेस को जहर खाने पर मजबूर होना पड़ा है।

Update: 2023-01-24 16:45 GMT

Bhojpuri News (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी सिंह (Khishi Singh) इस समय सुर्ख़ियों में हैं दरअसल उनसे जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहाँ एक्ट्रेस को जहर खाने पर मजबूर होना पड़ा है और इसकी वजह भी सामने आ गयी है। वो अपनी छोटी सी उम्र में मौत को गले लगाने पर मजबूर हो गईं हैं। वहीँ अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वो अपने पति से खासी नाराज़ दिख रहीं हैं। और दुःखी हैं। आइये इस पूरे मामले पर एक नज़र डालते हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी सिंह 'जहर' खाने को हुईं मजबूर

एक्ट्रेस ख़ुशी सिंह इस समय ट्रेंड में हैं उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से हर कोई उन्ही के बारे में बात कर रहा है। दरअसल सिंगर नेहा राज (Neha Raj) का एक लेटेस्ट वीडियो सांग आज रिलीज़ हुआ है, जिसमे ख़ुशी सिंह लाजवाब पर्फोर्मस देती नज़र आ रहीं हैं। वहीँ इस वीडियो में उन्हें अपने ऑन स्क्रीन पति से शिकायत है कि वो उनसे प्यार नहीं करते साथ ही न ही उन्हें समय देते हैं। जिससे वो काफी दुःखी हैं। साथ ही इसी दर्द को बयां करते हुए वो उनसे कहतीं हैं कि वो ज़हर खाने पर मजबूर हो गईं हैं। साथ ही अपना शक भी ज़ाहिर करतीं हैं कि उनके पति किसी और लड़की के चक्कर में पड़ गए हैं इसीलिए उनपर ध्यान नहीं देते।

इस बात पर एक्ट्रेस काफी गुस्से में हैं और अपने ऑन स्क्रीन पति से ज़हर लाने को कहतीं हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को दशक काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में ख़ुशी ने नारंगी रंग का लेहंगा चोली पहना हुआ है जिसमे वो काफी प्यारी लग रहीं हैं। इस वीडियो को लोग बार बार देख रहे हैं जिसे काफी बढ़िया तरीके से फिल्माया गया है और वो इस वीडियो में काफी अच्छा डांस भी करती नज़र आ रहीं हैं। गाने के बोल हैं 'जहरिया दे दा राजा जी' (Jahariya De Da Raja Ji)। गाने को फिलहाल लोगों का काफी प्यार मिल रहा है और इसी वजह से इसे ढेरों लाइक्स और कमैंट्स भी मिल रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो।

Full View

इस गाने 'जहरिया दे दा राजा जी' को नेहा राज ने गाया है साथ ही इसे र्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है साथ ही इसका म्यूजिक दिया है विकास यादव ने। इस वीडियो का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने में ख़ुशी सिंह ने कमाल का डांस किया है जिसकी हर कोई तारीफ भी कर रहा है। गाने को कोरियोग्राफ किया है गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन।

Tags:    

Similar News