Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने खेसारी के लिए बयां किया अपना प्यार, खोल दिए दिल में छिपे सारे राज

Bhojpuri Hot Video Yamini Singh: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस यामिनी सिंह इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं हैं। वैसे उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा बनें ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन वह अभी से ही कंट्रीवर्सी का हिस्सा बन चुकीं हैं, जी हां!! पवन सिंह के साथ विवादों के चलते वह सुर्खियों में थीं।

Update: 2023-06-25 13:20 GMT
Bhojpuri Hot Video Yamini Singh: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस यामिनी सिंह इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं हैं। वैसे उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा बनें ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन वह अभी से ही कंट्रीवर्सी का हिस्सा बन चुकीं हैं, जी हां!! पवन सिंह के साथ विवादों के चलते वह सुर्खियों में थीं। हालांकि जहां एक तरफ पवन सिंह संग उनका 36 का आंकड़ा हैं वहीं दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग वह एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं, जिससे कभी-कभी यह भी कयास लगते हैं कि दोनों के बीच कुछ चल तो नहीं रहा।

सुर्खियों में आया यामिनी सिंह का लेटेस्ट वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव एक दूसरे के साथ बहुत ही खास बॉन्ड साझा करते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख अक्सर ही फैंस के बीच ये अफवाहें उड़ने लग जाती हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, हालांकि यामिनी सिंह अक्सर ही ये बयां कर चुकीं हैं कि उनके मन में खेसारी लाल यादव के लिए कितनी इज्जत है। यामिनी सिंह ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खेसारी के लिए कुछ खास कहते दिखाई दे रहीं हैं।

खेसारी के लिए बयां किया अपना प्यार

बता दें कि यामिनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही खेसारी के गाने पर रील्स बनाते नजर आती हैं और इस तरह अक्सर ही उनकी फिल्मों और गानों को भी सपोर्ट करते दिखाई देती हैं, वहीं खेसारी भी यामिनी सिंह को अधिकतर सपोर्ट करते दिखते हैं। फिलहाल यामिनी सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो उस वीडियो में भी एक्ट्रेस खेसारी के गाने "परदेसिया" पर एक्ट करते दिख रहीं हैं। "परदेसिया" गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का है, जो हिट हुआ था, वहीं यामिनी सिंह ने खेसारी के इस गाने को अपना फेवरेट कहा था।

यामिनी के कातिलाना एक्सप्रेशन के दीवाने हुए फैंस

यामिनी सिंह के एक्सप्रेशन पर हजारों लोग मर मिटते हैं। उनके कातिलाना एक्सप्रेशन पर भला कैसे कोई अपना दिल नहीं हारेगा। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद तो कमेंट बॉक्स में फैंस और फॉलोअर्स यामिनी की जमकर तारीफ कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "अति सुंदर यामिनी जी।" दूसरे ने लिखा, "आप बहुत ही खूबसूरत और क्यूट हो।" ऐसी ही फैंस ने कमेंट बॉक्स में तारीफों की बाढ़ ला दी है।

Tags:    

Similar News