Bhojpuri Gana: अंकुश राजा और शिल्पी राज का गाना 'बथेला कमरिया' हुआ रिलीज, मिले लाखों व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग सिंगर अंकुश राजा और शिल्पा राज की जोड़ी इन दिनों एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-25 10:27 GMT

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग सिंगर अंकुश राजा (Ankush Raja) और शिल्पा राज की जोड़ी इन दिनों एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रहे हैं। जब भी यह जोड़ी साथ में आती है तो गर्दा मचा जाता है। इस बीच इन दोनों का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'बथेला कमरिया' (Bathela Kamariya) रिलीज हुआ है। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'बथेला कमरिया' में अंकुश राजा और एक्ट्रेस अनिशा पांडेय रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना 25 जुलाई 2021 को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि अंकुश राजा और शिल्पी राजा का भोजपुरी गाना (Ankush Raja aur Shilpi Raj) 'बथेला कमरिया' भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद रहा है। वहीं इस गाने में एक्ट्रेस अनिशा पांडेय बेहद हॉट लग रही है। अंकुश राजा और अनिशा पांडेय की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अंकुश और अनिशा की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा दिया है। वहीं इस भोजपुरी गाना का लिरिक्स दिया है बोस रामपुरी ने। जबकि म्यूजिक दिया है छोटू रावत ने और वीडियो डायरेक्टर है पंकज सोनी।

Full View

अभी हाल ही में अंकुश राजा का भोजपुरी गाना (Ankush Raja Ka Gana) 'सेनुर पर डाका डाले' (Senur Par Daka Daale) रिलीज हुआ था। इस गाने ने एक अलग रिकॉर्ड बनाया। इस गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह भोजपुरी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) पर रिलीज किया गया था। यह गाना 22 जुलाई 2021 को रिलीज हुआ था। इस गाने में अंकुश राजा के साथ प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewri) और प्रियांशू सिंह (Priyansu Singh) रोमांस करती हुई नजर आई। इस गाना के निर्माता थे रत्नाकर कुमार और संगीतकार थे रौशन सिंह। वहीं गीतकार थे गर्दा सियाडीह और डायरेक्टर रवि पंडित थे। जबकि कोरियोग्राफर किया था रितिक आरा और एडिटर दीपक पंडित थे। वहीं अंकुश राजा का यह गाना जीजा और साली पर बेस्ड थी। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Tags:    

Similar News