Bhojpuri Gana: बवाल मचा रहा गुंजन सिंह और शिल्पी राज का गाना 'देलs दरद बरियार', बस एक क्लिक में यहां देखें VIDEO
Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह और शिल्पी राज का गाना ‘देलs दरद बरियार’ (Dela Darad Bariyar) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।;
गुंजन सिंह और शिल्पी राज का गाना 'देलs दरद बरियार' (फोटोः सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी गायकी के दम पर राज करने वाले गुंजन सिंह (Gunjan Singh) एक बार फिर गर्दा मचाने आ गए हैं। गुंजन सिंह इस बार भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ वीडियो सॉन्ग लेकर आए हैं। इस बार ये दोनों जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों के अपने गाने पर झूमाने आए हैं।
इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग का नाम 'देलs दरद बरियार' (Dela Darad Bariyar) है। गुंजन सिंह और शिल्पी राज का यह एचडी सॉन्ग (Gunjan Singh Shilpi Raj Ka Gana) DJ पर धमाल मचा रहा है। गुंजन सिंह का वीडियो सॉन्ग 'देलs दरद बरियार' 20 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ है। इस रिलीज हुए सिर्फ एक दिन ही हुए हैं लेकिन अब तक 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी गाना आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
गुंजन सिंह का गाना (Gunjan Singh Ka Gana) 'देलs दरद बरियार' युवाओं को कापी पसंद आ रहा है। इस गाने में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगा है। गुंजन सिंह अपनी को एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। कई जगह तो बोल्ड सीन भी देखने को मिल रहा है। इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
गुंजन सिंह का ये भी हैं गाना
आपको बता दें कि गुंजन सिंह का गाना 'लइका होखेवाला बा दुसरका' (Laika Hokhewala Ba Dusarka) रिलीज हुआ था। इस रोमांटिक सॉन्ग में गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी सेक्सी क्वीन रानी चटर्जी नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आया। इस सॉन्ग में गुंजन सिंह पति के रोल में नजर आए थे। यह वीडियो सॉन्ग '17 अगस्त 2021 को यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। गुंजन सिंह के साथ इस गाने को गाया था नेहा राज ने। और इसे लिखा था मनीष रोहताशी ने। जबकि म्यूजिक दिया था प्रियांशु सिंह ने। फिलहाल अब यह देखना है कि गुंजन सिंह का गाना 'देलs दरद बरियार' कब तक एक अलग रिकॉर्ड बनता है।