Bhojpuri Gana: वायरल हो रहा राकेश मिश्रा का गाना 'ढोढ़ी के निचे काट लेले', देखा क्या VIDEO?

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा का गाना ‘ढोढ़ी के निचे काट लेल’ (Dhodhi Ke Niche Kat Lele) रिलीज हो गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-21 09:31 GMT

राकेश मिश्रा (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) को सभी जानते हैं। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के बदौलत भोजपुरी दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले राकेश मिश्रा का जलवा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। राकेश मिश्रा को पहचान मिला भोजपुरी गाना 'मुक्का मार करवाई ले बाड़ू' से। इस भोजपुरी सॉन्ग ने राकेश मिश्रा को रातोरात स्टार बना दिया। लेकिन इस बार राकेश मिश्रा का गाना (Rakesh Mishra ka Gana)'ढोढ़ी के निचे काट लेल' (Dhodhi Ke Niche Kat Lele) रिलीज हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ दिन हुए हैं लेकिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि भोजपुरी एचडी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri HD Video Song) 'ढोढ़ी के निचे काट लेल' 16 सितंबर को रिलीज हुआ है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। राकेश मिश्रा का यह रोमांटिक सॉन्ग (romantic song) बहुत धीमी गति से मिलियन की ओर बढ़ रहा है। इस वीडियो डीजे सॉन्ग (Video DJ Song) में राकेश मिश्रा का लुक काफी अलग नजर आ रहा हैं। राकेश इस गाने में देसी अवतार में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी को-एक्ट्रेस में कमाल की लग रही हैं। दोनों के बीच कि केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

गाना 'ढोढ़ी के निचे काट लेल' म्यूजिक रिकॉर्डर्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में राकेश मिश्रा अपनी हीरोइन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहा है। राकेश मिश्रा का यह गाना लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं इस गाने का लिरिक्स लिखे हैं अरुण बिहारी ने और म्यूजिक दिए हैं आनंद ने।

Full View

आपको बता दें कि राकेश मिश्रा का कुछ दिन पहले एक गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'लड़िकइये में लईका खेलाईब ना'(Ladikaiye Me Laika Khelaib Na) है। यह गाना 17 सितंबर 2021 को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इस भोजपुरी गाने का लिरिक्स दिया था अरुण बिहारी ने और संगीत दिया था छोटू रावत ने।

Tags:    

Similar News