Bhojpuri Gana: डिंपल सिंह का गाना 'तू मेरा है' में पहनी लुंगी, मचा रहा तहलका, यहां देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimpal Singh) एक बार फिर दर्शकों को अपनी भोजपुरी गाने पर झूमाने आ गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-15 10:39 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य सो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimpal Singh) एक बार फिर दर्शकों को अपने भोजपुरी गाने पर झूमाने आ गई है। हाल ही में डिंपल सिंह का भोजपुरी गाना (Dimpal Singh ka Bhojpuri Gana) 'तू मेरा है' (Tu Mera Hai) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। यह भोजपुरी गाना लोगों को क्रेजी कर दिया है।

बता दें कि डिंपल सिंह का भोजपुरी गाना 'तू मेरा है' डिंपल सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं इस गाने में डिंपल ने एक दबंग लड़की का किरदार निभा रही हैं। डिंपल सिंह ने इस गाने में लुंगी भी पहन रखी है। यह गाना 13 जुलाई 2021 को रिलीज हुआ है और अब तक 46 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

डिंपल सिंह का गाना (Dimpal Singh ka gana) 'तू मेरा है' में उनकी लुंगी अवतार लोगों को घायल कर रहा है। डिंपल सिंह का यह नया स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि डिंपल सिंह का गाना 'तू मेरा है' को मनोज मतलबी ने लिखा है और म्यूजिक दिया है अविनाश झा ने। जबकि इस गाने में डिंपल के साथ रोमांस कर रहे हैं भोजपुरी एक्टर सनी।

Full View

आपको बताते चलें कि बीत दिन पहले ही डिंपल सिंह का भोजपुरी गाना 'डर लागे पिया धान के रोपनिया से' (Dar Lage Piya Dhan Ke Ropniya Se) यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला। यह गाना डिंपल सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। वहीं इस गाने में डिंपल ने गांव की लड़की की रोल में नजर आई। इस गाने में डिंपल हरे रंग की साड़ी में कमाल की लग रही थी। इस गाने में डिंपल के साथ भोजपुरी एक्टर इमरान नजर आ रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद भी किया। वहीं इस गाने को लिखा है टुनटुन यादव ने। जबकि म्यूजिक दिया है राजा भट्टाचार्या ने।

Tags:    

Similar News