Bhojpuri Krishna Janmashtami Sohar Geet: भादो के रतिया कृष्णा जन्मोत्सव भोजपुरी सोहर गीत

Bhojpuri Krishna Sohar Geet Bhajan: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आपको भी सुनने चाहिए ये सोहर गीत मन हो जाएगा प्रसन्न

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-26 07:29 GMT

Bhojpuri Krishna Janmashtami Sohar Geet Lyrics In Hindi (Image- Social Media) 

Bhojpuri Krishna Janmashtami Bhajan: आज पूरे भारत में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन मंदिरों से लेकर हर तरफ की शोभा देखने लायक होती है। घर से लेकर कृष्णा राधा मंदिर तक सजाऐं जाते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पहले घरों से लेकर मंदिरों तक सोहर गीत आदि का आयोजन किया जाता है। कृष्ण भक्त भक्ति में डूबे हुए नजर आते हैं। जिधर देखो उधर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम दिखाई देती है। यदि आज आप भी अपने घर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं। और इसके साथ ही भजन आदि का आयोजन कर रहे हैं। तो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय आपको सोहर गीत गाने (Bhojpuri Krishna Bhajan) चाहिए। क्योंकि भारत के कई राज्यों में खासकर पूर्वांचल, बिहार से लगे राज्यों में बच्चों के जन्म पर सोहर गीत गाया जाता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध सोहर गीत लेकर आए हैं। 

भोजपुरी कृष्णा जन्माष्टमी सोहर गीत लिरिक्स (Bhojpuri Krishna Janmashtami Sohar Geet Lyrics In Hindi)-

भादो के रतिया लिरिक्स (Bhado Ke Ratiya Sohar Lyrics In Hindi)-

Full View


कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया,

भादो की रतिया काली काली रतिया,

कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया.....

इनके चरुवे चराएंगी वही सखियां,

जिनके लंबे लंबे बाल कटीली अखियां,

कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया.....

कान्हा जन्में आधी रात भादो की रतिया लिरिक्स सोहर (Kanha Janme Aadhi Raat Bhado Ki Ratiya Sohar Lyrics In Hindi)-


Full View


कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया,

भादो की रतिया काली काली रतिया,

कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया.....

इनके चरुवे चराएंगी वही सखियां,

जिनके लंबे लंबे बाल कटीली अखियां,

कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया....

बाजे बधईयाँ हो सोहर गीत लिरिक्स (Baje Badhaiya Ho Sohar Geet Lyrics In Hindi)-

Full View


जन्मे है कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधाईयाँ हो

देवकी के जन्मे कन्हैया, गोकुल में बाजे बधाईयाँ हो

नन्द मगन मन मोतिया लुटावें, रानी यशोदा झूलना झुलावें

देखो बाज रही घर-घर शहनाईया, गोकुल में बाजे बधाईयाँ हो

जन्मे है कृष्ण कन्हैया….

Tags:    

Similar News