Bhojpuri Navratri Song: अक्षरा सिंह का पहला नवरात्रि सॉन्ग 'दिल की पुकार' रिलीज, मां दुर्गा से गुहार लगाती हुई आईं नजर

Bhojpuri Navratri Song: अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग (Akshara Singh Navratri Special) ‘दिल की पुकार’ (Dil ki pukaar) रिलीज हुआ है।

Written By :  Shweta
Update: 2021-10-12 10:07 GMT

अक्षरा सिंह (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Bhojpuri Navratri Song: भोजपुरी फिल्मों में अपनी चंचल अदाओं से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video) परिचय की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिन्दी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। लेकिन अक्षराको पहचान मिली भोजपुरी फिल्मों से। अक्षरा सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के कारण आज अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहीं जाती है। नवरात्रि का महीना चल रहा है। ऐसे में अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग (Akshara Singh Navratri Special) 'दिल की पुकार' (Dil ki pukaar) रिलीज हुआ है।

जो मां भक्तों को काफी पसंद आ रहा है।अक्षरा सिंह का नवरात्रि सॉन्ग 2021 (Akshara Singh Navratri Song 2021) 'दिल की पुकार' उनके ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस नवरात्रि सॉन्ग में अक्षरा सिंह मां दुर्गा से गुहार लगा रही है। इस मार्मिक नवरात्रि गीत में अक्षरा सिंह मां से गुहार लगाती हुई बोल रही हैं, एके टक ही देखत रहम कबों पलक झुकाइम ना,

Full View

बता दें कि अक्षरा सिंह का नवरात्रि देवी गीत (Akshara Singh Navratri Devi geet) का वीडियो यूट्यूब पर पूरी तहर से छाया हुआ है। इस नवारात्रि सॉन्ग को 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा का यह भक्ति गीत अभी 17वें नंबर पर ट्रेंड में है। अक्षरा सिंह का नवरात्रि भोजपुरी सॉन्ग (Navratri Bhojpuri song) का लिरिक्स लिखें हैं मनोज मतलबी ने और दिल को छू देने वाला म्यूजिक दिया है अविनाश झा घुंघरू जी ने।

बहरहाल अक्षरा सिंह की बात करें तो वह हाल ही में बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में नजर आई थी। अक्षरा सिंह ने Bigg Boss OTT में अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा था। इस रियलिटी शो में अक्षरा सिंह को लोगों ने खूब पसंद किया। यह पहली बार था जब अक्षरा सिंह को लोगों ने बहुत करीब से जाना। भले ही अक्षरा इस शो को नहीं जीत पाई लेकिन करोड़ों दिलों को अपनी बातों से जीत लिया।

Tags:    

Similar News