Bhojpuri Navratri Song: नीलकमल सिहं का नवरात्रि सॉन्ग 'निबिया लगा द' हुआ Out, मां की भक्ति में डूबे दिखे श्रद्धालु

Bhojpuri Navratri Song: भोजपुरी जगत के सबसे फेमस सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का नवरात्रि सॉन्ग ‘निबिया लगा द’ (Nibiya Laga Da) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

Written By :  Shweta
Update: 2021-10-08 11:03 GMT

नीलकमल सिंह (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है। चारों ओर मईया के जयकारा का बोल सुनाई दे रहा है। इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री मां की भक्ति में पूरी तरह से लीन हो चुका है। सभी सिंगर्स अपना-अपना भोजपुरी नवरात्रि सॉन्ग (Bhojpuri Navratri Song) रिलीज कर रहे हैं। भोजपुरी में माता की नवरात्रि गाना यूपी और बिहार में खूब सुनाई दे रही हैं। यूट्यूब पर नवरात्रि सॉन्ग  (Navratri Song) तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी जगत के सबसे फेमस सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का नवरात्रि सॉन्ग 'निबिया लगा द' (Nibiya Laga Da) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जैसे ही यह नवरात्रि सॉन्ग रिलीज हुआ गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि नीलकमल सिंह ने अपनी गायिकी के दम पर मां दुर्गा के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। नीलकमल सिहं की आवाज लोगों का बहुत पसंद आ रहा है। इस भक्ति गाने में भोजपुरी की खूबसूरत बाला प्रगति भट्ट लटके- झटके लगाते हुए नजर आ रही है। यह पूरा गाना प्रगित पर ही फिल्माया गया है।

भोजपुरी एचडी नवरात्रि सॉन्ग (Bhojpuri HD Navratri Song) 'निबिया लगा द' को रिलीज हुआ अभी चार घंटे हुए हैं जिसे एक लाख व्यूज मिल चुके हैं। नीलकमल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस भोजपुरी नवरात्रि गाने को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा हैं, 'Out now देवी गीत (निमिया लगाई द) जै माता दी' नीलमल सिंह के इस पोस्ट के बाद से लोगों का खूब कमेंट आ रहा है।

Full View

नवरात्रि डीजे सॉन्ग (Navratri DJ Song) 'निबिया लगा द' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और आशुतोश तिवारी इसे लिखे हैं। वहीं नीलकमल सिंह के इस अद्भुत गाने को संगीत से पिरोया हैं आर्या शर्मा ने। जबकि आर्यन देव नीलकमल सिंह के गाने का निर्देशक हैं, सम्राट अशोक कोरियोग्राफर है। नीलकमल सिंह का यह नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग (navratri special song)  भोजपुरी प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

Tags:    

Similar News