Bhojpuri Sawan Song: प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'जाए के बा देवघर' मचा रहा धमाल, मिले लाखों व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी सिनेमा के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक है प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav)।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-11 09:27 GMT

प्रमोद प्रेमी यादव ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी सिनेमा के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक है प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) । प्रमोद प्रेमी यादव का इन दिनों एक के बाद एक सावन सॉन्ग (Sawan Song) रिलीज हो रहा है। और जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस दौरान प्रमोद प्रेमी यादव का स्पेशल सावन सॉन्ग (Special Sawan Song) रिलीज हुआ है। इस सावन सॉन्ग का नाम है 'जाए के बा देवघर' (Jaaye Ke Ba Devghar)। यह सावन गीत इस समय बहुत हिट हो रहा है।

प्रमोद प्रेमी यादव का भोजपुरी सावन सॉन्ग 'जाए के बा देवघर' 10 अगस्त 2021 को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बहुत तेजी से यह बोलबम गीत मिलियन की ओर बढ़ रहा है।

प्रमोद प्रेमी यादव का सावन गाना (Pramod Premi Yadav Ka Sawan Gana) 'जाए के बा देवघर' इस समय शिव भक्तों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। घर-घर में यह सावन सॉन्ग को सुनने को मिल रहा है। वहीं इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव के को-एक्ट्रेस के साथ जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। जबकि म्यूजिक शैफ रॉक ने दिया है और डायरेक्टर है ऋषि सम्राट।

Full View

आपको बताते चले कि हाल ही में प्रमोद प्रेमी यादव का सावन सॉन्ग 'मेहरारू चाहीं सुनर' रिलीज हुआ था। जो युवाओं को खूब पसंद आया। यह सावन सॉन्ग 22 जुलाई 2021 को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। जो मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है।

ये भी है गाना

अभी कुछ दिन पहले प्रमोद प्रेमी का एक सावन गीत रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'बेल के पतईया डोले' (Bel Ke Pataiya Dole) है। इस गाने को खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह गाना एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज किया गया था। प्रमोद प्रेमी यादव का यह कांवड़ गीत भी भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इस गाने को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

Tags:    

Similar News