Bhojpuri Sawan Song: आ गया खेसारी लाल यादव का गाना 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा', चंद घंटे में मिले लाखों व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-12 09:18 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। लेकिन भोजपुरी सिनेमा के सिंगर्स में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाला यादव (Khesari lal yadav) इन दिनों सावन सॉन्ग को लेकर यूपी और बिहार में छा हुए हैं। खेसारी लाला यादव का एक के बाद एक सावन सॉन्ग (Bhojpur Sawan Song) रिलीज कर रहे हैं। जो भक्तों को झूमने को मजबूर कर दे रहा है।

इस बीच खेसारी लाल यादव का सावन वीडियो सॉन्ग (Sawan Video Song)  रिलीज हुआ है। इस सावन एचडी गाना का नाम 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा' (Ganpati Bappa Gajbe Raur Pappa) है। यह भोजपुरी सावन गाना आज यानी 12 अगस्त 2021 को वेव म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जैसे ही यह सावन वीडियो रिलीज हुआ जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जानते तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan Special song) 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा' का लिरिक्स दिया है प्रभु विष्णुपुरी ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। जबकि डायरेक्टर है आशीष सत्यार्थी। खेसारी लाला यादव का यह सावन गीत तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। बहुत जल्द खेसारी का यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा।

Full View

आपको बता दें कि अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'जागी जागी महादेव' (Jagi Jagi Mahadev) रिलीज हुआ था। जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड में रहा। यह गाना 7 अगस्त 2021 को जी म्यूजिक भोजपुरी के यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। यह सावन सॉन्ग अब मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। खेसारी लाला यादव के सावन वीडियो सॉन्ग में शिव भक्त झूमते हुए नजर आए थे। खेसारी का यह गाना भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आया। सावन सॉन्ग 'जागी जागी महादेव' को म्यूजिक दिया था आर्या शर्मा ने और लिरिक्स लिखे थे प्रभु विष्णुपुरी ने। जबकि इस गाने के डायरेक्टर थे आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफ किए थे गोल्डी बॉबी ने।

Tags:    

Similar News