Bhojpuri Sawan Song: ट्रेडिंग स्‍टार खेसारी लाल यादव का गाना 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा' मचा रहा है धूम

Bhojpuri Sawan Song: सावन के महीने में भोजपुरी 'ट्रेंडिंग स्‍टार' खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

Written By :  Shashwat Mishra
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-12 16:19 GMT

खेसारी लाल यादव (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Sawan Song: सावन के महीने में भोजपुरी 'ट्रेंडिंग स्‍टार' खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा'(Ganpati Bappa Gajbe Raur Pappa) है, जो वेब म्‍यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

इस गाने को अब तक तकरीबन 4 लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं। यूं तो खेसारी लाल यादव का हर गाना अलग होता है, लेकिन यह गाना अब तक सबसे अलग और नया है। बता दें कि खेसारी लाल का सावन स्‍पेशल गाने (Sawan Special song) के डिमांड दर्शकों के बीच खूब है। उनके गानों का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है। ऐसे में यह गाना उनके फैंस को भक्‍त के साथ खूब मजा देने वाला है।

भोले बाबा की भक्ति में यह गाना बेहद खास

अगर बात करें खेसारी लाल यादव के इस नए गाने 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा' की तो, यह भगवान शिव को समर्पित एक शानदार गाना है। खेसारी लाल यादव ने इस गाने को लेकर बताया कि 'भोले बाबा की भक्ति में यह गाना बेहद खास है। पहली बार हमने सावन गीत में विघ्‍नहर्ता गणपति बाबा को भी लेकर आये हैं, जो इस गाने की यूएसपी है। यह गाना सुनकर आप सबों को बेहद अच्‍छा लगेगा। मुझे पूरा विश्‍वास है कि भोले बाबा की कृपा और आप सबों के आशीर्वाद से यह गाना जल्‍द ही मिलियन व्‍यूज क्‍लब में शामिल हो जायेगा।'

Full View

बता दें कि खेसारी  लाल यादव के गाने 'गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा' का लिरिक्‍स प्रभुनाथ विष्‍णुपुरी ने लिखा है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर आर्या शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्‍हा (Ranjan Sinha) हैं। वीडियो एडिटर आशीष सत्‍यार्थी हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'जागी जागी महादेव' (Jagi Jagi Mahadev) रिलीज हुआ था। जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड में रहा। यह गाना 7 अगस्त 2021 को जी म्यूजिक भोजपुरी के यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। यह सावन सॉन्ग अब मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। खेसारी लाला यादव के सावन वीडियो सॉन्ग में शिव भक्त झूमते हुए नजर आए थे। खेसारी का यह गाना भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आया। सावन सॉन्ग 'जागी जागी महादेव' को म्यूजिक दिया था आर्या शर्मा ने और लिरिक्स लिखे थे प्रभु विष्णुपुरी ने। जबकि इस गाने के डायरेक्टर थे आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफ किए थे गोल्डी बॉबी ने।

Tags:    

Similar News