Bhojpuri Sawan Song: समर सिंह का सावन गाना 'गउरा अब नाही करब परेशान' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा बवाल, देखिए Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के देसी कलाकार समर सिंह (Samar Singh) को आखिर कौन नहीं जानता।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-12 10:36 GMT

समर सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के देसी कलाकार समर सिंह (Samar Singh) को आखिर कौन नहीं जानता। समर सिंह अपनी गायकी और एक्टिंग के दम पर रातों रात स्टार बन गए। समर सिंह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। समर सिंह भोजपुरी जगत में आने से पहले छोटे-मोटे लाइव शो किया करते थे। लेकिन आज के दौर में यह महंगे सिंगर्स में गिने जाते हैं। इस बीच समर सिंह का सावन सॉन्ग 'गउरा अब नाही करब परेशान' (Gaura Ab Nahi Karab Paresaan) रिलीज हुआ है। यह सावन सॉन्ग भोजपुरिया दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें कि समर सिंह का सावन सॉन्ग (Samar Singh Ka Sawan Gana) 'गउरा अब नाही करब परेशान' में समर सिंह ने बाबा भोले का रोल प्ले किया हैं। इनका यह भव्य लुक दर्शकों को खूब पसंद कर रहा हैं। यह गाना इसी पर फिल्माया गया है। वहीं दूसरी ओर समर सिंह की को-एक्ट्रेस भी बहुत प्यारी लग रही है। इन दोनों का यह अवतार लोगों का अपनी ओर खींच रही हैं।

सावन वीडियो सॉन्ग (Sawan Video Song) 'गउरा अब नाही करब परेशान' 10 अगस्त 2021 को भोजपुरी वेव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इन गाने को अब तक 80 हजार से अधिक व्यूज मिल रहे हैं। समर सिंह का यह गाना धीरे-धीरे मिलियन की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल इस गाने को लोग खूब सुन रहे हैं। घर-घर में यह गाना इन दिनों बज रहा है।

Full View

भोजपुरी स्पेशल सावन सॉन्ग (Special song) 'गउरा अब नाही करब परेशान' गाने का म्यूजिक लोगों को थिकरने पर मजबूर कर दे रहा है। इस गाने के संगीतकार है रौशन सिंह। जबकि गीत लिखा है सोनू सरगम ने। वहीं वीडियो निर्देशक है गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन। आपको बताते चलें कि हाल ही में समर सिंह का सावन सॉन्ग 'सेन्हुरा लसलामत रखिहा' (Senhura Salamat Rakhiha) रिलीज हुआ था। जिसमें समर सिंह देसी अवतार में नजर आए थे। वहीं यह सावन गीत 26 जुलाई 2021 को समर फिल्म एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रिलीज हुआ था। जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिला है। वहीं इस सावन सॉन्ग को लिखा था पवन परवाना ने। जबकि म्यूजिक दिया था आशीष विश्वकर्मा ने और म्यूज़िक अरेंजर थे विशाल चौरसिया।

Tags:    

Similar News