Bhojpuri Sawan Song: सर्वाधिक बोलबम के गाने सुने जाने वाले कलाकार बने खेसारी लाल यादव, 'जय जय शिवशंकर' हुआ सुपरहिट

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो चुका है। इसके असर सबसे ज्यादा भोजपुरिया सिंगर्स के बीच देखने को मिल रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-04 11:43 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो चुका है। इसके असर सबसे ज्यादा भोजपुरिया सिंगर्स के बीच देखने को मिल रहा है। सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति में भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पूरी तरह से डूब चुके हैं। तभी उनका बोलबम स्पेशल हर गाना (Sawan Special song) खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

इसलिए अब देश भर में उनके होर्डिंग्स भी लगने लगे हैं, जिस पर उन्हें इंडिया का नम्बर 1 ट्रेंडिंग स्टार बताया गया है।बता दें कि ये होर्डिंग्स सारेगामापा हम भोजपुरी ने लगाया है। जिनके लिए अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव ने गाना 'जय जय शिव शंकर' (Jai Jai Shiv Shankar) गाया था, जो अब तक 12 मिलियन व्यूज के साथ 5 वें नम्बर पर ट्रेंड भी कर रहा है।

गौरतलब है कि वहीं, अपनी होर्डिंग्स लगा देख कर खेसारी लाल यादव भी भावुक हो गए और कहा कि कभी हम मुंबई जाने और हवाई जहाज की सवारी के बारे में सपना देखते थे, लेकिन आज हमारे ऑडियंस ने मुझे अपने प्यार और आशीर्वाद से इस काबिल बना दिया कि हमारी होर्डिंग्स लगने लगे हैं। इसके लिए मैं सभी का सदैव आभारी रहूंगा। आपको बता दें कि अपने अन्य गानों के साथ खेसारी लाल यादव का बोलबम गाना सबसे अधिक सुना जा रहा है। तभी हर साल की तरह इस साल भी रिलीज उनका बोलबम गाना व्यूज के मामले में सबसे आगे है।

Full View

उनके हर गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं खेसारी लाल यादव के पीआरओ रंजन सर्वेश ने बताया कि जहां गाना 'जय जय शिव शंकर' लगातार रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है, वहीं गाना बेल पतवा छतवा से तूर लियह हो, कैलाश धुआं धुआं है, सुन S ए राजा पीके गांजा, सावन में गांजा मार के, क्या बोलेगा जी बोलबम, बाबू भोलेनाथ के दीवाने आदि तमाम गाने मिलियन क्लब में हैं और लोगों के बीच खूब पसंद भी किये जा रहे हैं। इस वजह से खेसारी के गाने बोलबम में बाबा के भक्तों के बीच खूब सुने जा रहे हैं। फिलहाल आपको बता दें कि 

इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का हाल ही में गाना रिलीज हुआ था। इस सावन गीत का नाम 'घरही में शिव जी के' (Gharahi Me Shiv Ji Ke) है। यह गाना 3 अगस्त 2021 को रिलीज किया गया था। और इस गान को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'घरही में शिव जी के' फैम म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका मौर्या ने आवाज दी हैं। जबकि लिरिक्स दिया है मुकेश यादव ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। वहीं इस भोजपुरी वीडियो सावन सॉन्ग का कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने।

Tags:    

Similar News