Bhojpuri Sawan Song: अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'बरसे बदरिया' ने बदला माहौल, देखिए Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka ) इन दिनों पूरी तरह से छायी हुई हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-15 09:17 GMT

अंतरा सिंह प्रियंका (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka ) इन दिनों पूरी तरह से छायी हुई हैं। अंतरा सिंह एक के बाद एक सुपरहिट गाने गा रही हैं। आज के दौर में युवाओं की पहली पसंद अंतरा सिंह हैं। यही कारण है कि जब भी कोई अंतरा सिंह का गाना रिलीज होता है एक अलग रिकॉर्ड बनाता है।

इस बीच अंतरा सिंह का सावन सॉन्ग (Sawan Song) 'बरसे बदरिया' (Barse Badariya) रिलीज हुआ है। जिसे लोग खूब सुन रहे हैं। यह सावन गीत घर-घर में बज रहा है। यह सावन गाना 13 अगस्त 2021 को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 80 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

अंतरा सिंह का यह सावन गाना (Antara Singh Priyanka Ka Sawan Gana) धीरे-धीरे मिलियन की ओर बढ़ रहा है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि अंतरा ने बहुत अलग शैली में इसे गाया है। इसके साथ ही इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका की सादगी लोगों को अपनी खींच रहा है। सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan Special song) 'बरसे बदरिया' को हरेराम ने लिख हैं। वहीं रौशन सिंह ने इसे म्यूजिक दिया हैं।

Full View

आपको बताते चलें कि अंतरा सिंह प्रियंका एक ऐसी सिंगर है जो खेसारी लाल यादव के साथ सबसे ज्यादा गाना गायी हैं। अभी कुछ दिन पहले अंतरा सिंह प्रियंका और खेसारी लाल यादव का गाना 'लालटेनिया' (Lalteniya) रिलीज हुआ था। इस गाने में पूरा गर्दा मचा दिया हैं। यह गाना आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 2 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ था। जो मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। इस भोजपुरी सावन सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री अनीषा पांडे (Anisha Pandey) नजर आई थी। अनीषा पांडे इस गाना में खेसारी लाल यादव की पत्नी का रोल प्ले करती हुई दिखी। खेसारी लाल यादव अपने पत्नी को जल चढ़ाने के लिए जगाते हुए नजर आए। यह गाना इस पर फिल्माया गया है। फिलहाल अभी देखना है कि अंतरा सिंह प्रियंका का 'बरसे बदरिया' कब तक मिलियन क्लब में शामिल होता हैं।

Tags:    

Similar News