Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'महाकाल की दीवानी' ने मचाया धूम, क्या आपने देखा वीडियो?

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और सावन गाना इस समय धूम मचा रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-14 09:40 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और सावन गाना इस समय धूम मचा रहा है। इस सावन सॉन्ग का नाम 'महाकाल की दीवानी' (Mahakal Ki Diwani) है। रिलीज होते ही यह सावन सॉन्ग(Sawan Song) तेजी से वायरल होने लगा है। खेसारी लाल यादव के इस सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan special song) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह बोलबम गीत 14 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ है। लेकिन अब तक इसे गाने को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बहुत तेजी से खेसारी लाल का सावन सॉन्ग 'महाकाल की दीवानी' मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है।

बता दें कि भोजपुरी सावन सॉन्ग 'महाकाल की दीवानी' में खेसारी लाल अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं। और झूमते हुए नाच रहे हैं। यह सावन वीडियो सॉन्ग (Sawan Video Song) इस समय यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है। वहीं सावन गीत का वीडियो खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यह डीजे सॉन्ग भक्तों को खूब पसंद आ रहा है।

सावन सॉन्ग 'महाकाल की दीवानी' को रिलीज हुए अभी चंद घंटे हुए है लेकिन इस हजारों लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। जबकि लिरिक्स दिया है प्रकाश परदेसी ने और म्यजिक दिया है आर्या शर्मा ने। वहीं इस सावन गीत को कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने।

Full View

आपको बताते चलें की हाल ही में खेसार लाल यादव का गाना 'चाचा संगे चाची डोले हे' (Chacha Sange Chachi Dole He) रिलीज हुआ था। इस गाने को शिव भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। सावन सॉन्ग 'चाचा संगे चाची डोले हे' यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को सबसे ज्यादा यूपी और बिहार में सुना गया। वहीं इस गाने को प्रभु विश्वपुरी ने लिखा है और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। वहीं आशीष सत्यार्थी ने गाने के निर्देशक हैं।

Tags:    

Similar News