Bhojpuri Song:अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'मिजाज सनकावेलू' उड़ा रहा गर्दा, तोड़ा रिकॉर्ड, देखें वीडियो

भोजपुरी (Bhojpuri) जगत के जाने माने सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का इन दिनों एक के बाद एक कई सुपरहिट गाना रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग 'मिजाज सनकावेलू' (Mijaj Sankavelu) रिलीज हो चुका है।

Published By :  Shweta
Update: 2021-06-05 04:06 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( सोशल मीडिया)

 Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) जगत के जाने माने सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का इन दिनों एक के बाद एक कई सुपरहिट गाना रिलीज हो रहे हैं। इस बीच कल्लू का एक और गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तूफान मचा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग 'मिजाज सनकावेलू' (Mijaj Sankavelu) रिलीज हो चुका है। यह सेक्सी सॉन्ग भोजपुरी दर्शकों में तहलका मचा दिया है।

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना 'मिज़ाज सनकावेलू' (Mijaj Sankavelu) 2 जून 2021 को रिलीज हुआ है और अबतक इस गाने को 17 लाख यानी 1.7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बहुत जल्द यह वीडियो सॉन्ग मिलियान का आंकड़ा पार कर देगा। इस डीजे सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर कल्लू के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस आयशा कश्यप अप्सरा (Ayasha Kashyap Apsara) नजर आ रही है। आयशा इस सुपरहिट गाने में आग लगा रही हैं। कल्लू और आयशा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं है। इनके फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी प्रेमियों में कल्लू के गाने का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। कल्लू का गाना 'मिजाज सनकावेलू' (Mijaj Sankavelu) बच्चे और युवाओं के बीच धमाल मचा रहा है। इस धमाकेदार गाना को अरविंद अकेला कल्लू के साथ आवाज दी है

Full View

भोजपुरी फेमस सिंगर खुशबू तिवारी (Khushboo Tiwari) ने। वहीं इस रोमाटिंक गाने के लिरिक्स दिया है राज यादव ने। जबकि गाने का म्यूजिक दिया है रोशन सिंह ने। वहीं दूसरी ओर गाने के निर्देशक बिभांशु तिवारी, प्रोडक्शन है जय शंकर तिवारी, कोरियोग्राफर है लकी विश्वकर्मा। वहीं इस गाने को रिलीज किया गया है सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब पर। आप को बता दें कि कल्लू का यह गाना इंटरनेट पर गर्दा मचा रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News