Bhojpuri Song: पवन और अक्षरा सिंह का यह रोमांटिक गाना मचा रहा बवाल, पीली साड़ी में लग रही है कमाल

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ( Pawan Singh) के भोजपुरी गाने लोगों को बेहद पंसद आते हैं। पवन के पुराने गानों का क्रेज आज भी भोजपुरी दर्शकों में देखने को मिल रहा है। पवन का ‘ऐ धानी धन लुट जाये दा’ (Ae Dhani Dhan Loot Jaye Da) आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Published By :  Shweta
Update: 2021-06-06 10:21 GMT

पवन सिंह और अक्षरा सिंह (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

 Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ( Pawan Singh) के भोजपुरी गाने लोगों को बेहद पंसद आते हैं। पवन के पुराने गानों का क्रेज आज भी भोजपुरी दर्शकों को लुभा रहा है। यही कारण है कि पवन के सभी गाने सुपरहिट होते हैं। साल 2017 में पवन सिहं और अक्षरा सिंह  (Pawan Singh and Akshara Singh) का भोजपुरी गाना  (Bhojpuri Song) 'ऐ धानी धन लुट जाये दा' (Ae Dhani Dhan Loot Jaye Da) आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस रहा हैं। यह दूसरी बात है कि यह दोनों स्टार्स पिछले कई साल से एक साथ काम नहीं कर रहे है। लेकिन दोनों का सेक्सी सॉन्ग 'ऐ धानी धन लुट जाये दा' (Ae Dhani Dhan Loot Jaye Da) इंटरनेट पर गर्दा मचा रहा है। यह गाना यूट्यूब पर खबू पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा साड़ी में नजर जा रही हैं। इन दोनों की यह रोमांटिक केमिस्ट्री इस समय भी धमाल मचा रहा है।

बता दें कि पवन और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'ऐ धानी धन लुट जाये दा' 5 करोड़ यानी 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस भोजपुरी गाने पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने में पवन और अक्षरा रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। यह भोजपुरी सेक्सी गाना (sexy song) को Enterr10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। पवन और अक्षरा सिंह का यह वीडिया सॉन्ग भोजपुरी फिल्म 'तबादला' का है।

Full View

पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'ऐ धानी धन लुट जाये दा'  (Ae Dhani Dhan Loot Jaye Da) को लिखा है मनोज मतलबी ने। जबकि इसे गाया है छोटे बाबा और अलका झा ने। भोजपुरी फिल्म 'तबादला' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनोद तिवारी हैं। वहीं इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Pawan Singh and Akshara Singh) के साथ मोहन जोशी और सुशील सिंह भी हैं। बता दें कि यह दूसरी बात है कि अब पवन और अक्षरा की जोड़ी एक साथ नजर नहीं आ रही लेकिन इनके पुराने गाने आज भी सुपरहिट है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News