Bhojpuri Video Song: सावन के महीने में अक्षरा सिंह ने गाया कावंड गीत, कहा देवघर ले जाइब

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की धड़कन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड कर रहा हैं। उनका ये नया गाना काफी धूम मचा रहा है।

Update:2022-07-23 20:02 IST

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की धड़कन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड कर रहा हैं। गाने में अक्षरा सिंह सावन के महीने में कावंड गीत गाती नज़र आ रहीं हैं। इस गाने ने रिलीज़ होते ही सबके दिलों को जीत लिया है। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग वैसे भी काफी ज़बरदस्त है उनका कोई भी गाना या फिल्म आते ही वो सुपर हिट हो जाता है। अब वहीँ उनका ये नया गाना भी काफी धूम मचा रहा है।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपने पोस्ट के ज़रिये फैंस से जुडी भी रहतीं हैं। यही वजह है कि फैंस भी उनके हर पोस्ट पर नज़र रखते हैं और उसपर ढेरों कमैंट्स और लाइक करते भी नज़र आते हैं। वहीँ अब अक्षरा के इस गाने को भी उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनका ये गाना रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

Full View

अक्षरा सिंह का ये गाना सावन के मौके पर ही आया है तो ऐसे में भी लोग इसे खूब देख रहे हैं। ये एक कावंड गीत है जिसे भोले बाबा को समर्पित किया गया है। गाने के बोल हैं 'खोंचा में भरि के देवघर ले जाइब' (Khoincha Mein Baanhi Ke Devghar Le Jaaib) इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज़ से सजाया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। साथ ही वीडियो पर लोग जमकर कमैंट्स करते भी दिख रहे हैं।

अक्षरा सिंह के बारे में ये खबर आ रही है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वालीं हैं। वो कुछ समय पहले आमिर खान के साथ डांस करती नज़र आईं थी जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर भी किया था। इसके बाद वो एक हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में बादशाह के साथ भी दिखीं थीं। अक्षरा सिंह को बिग बॉस OTT से काफी पॉपुलैरिटी मिली जिसके बाद से वो घर घर में फेमस हो गईं।

Tags:    

Similar News