Bhojpuri Songs: Khesari Lal Yadav के गानों का छाया खुमार, छठ सॉन्ग 'नारियल' रिलीज होते ही हुआ वायरल
Bhojpuri Song Naariyal: खेसारी लाल की लेटेस्ट छठ सॉन्ग नारियल के बारे में बात करेंगे और ये भी बताएंगे की इस गाने अब तक कितने व्यूज और लाइक्स हांसिल किए हैं।;
Latest Release Song Naariyal (image: social media)
Naariyal Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज के बीच मानो जैसे हिट और ब्लॉकबस्टर गाने देने की होड़ लगी है। जहां पिछले आर्टिकल में हमने अरविंद अकेला कल्लू की वायरल रोमांटिक सॉन्ग के बारे में बताया था वहीं आज हम खेसारी लाल की लेटेस्ट छठ सॉन्ग नारियल के बारे में बात करेंगे और ये भी बताएंगे की इस गाने अब तक कितने व्यूज और लाइक्स हांसिल किए हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सभी आर्टिस्ट्स छठ पूजा को लेकर काफी एक्साइटेड है। इसी बीच भोजपुरी के ब्लॉकबस्टर एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक छठ गीत 'नारियल' रिलीज हुआ है और अपने रिलीज के साथ ही ये गाना काफी पॉपुलर हो चुका हैं और साथ ही इस सॉन्ग को अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही उनके गानों को उनके फैंस के अलावा दूसरे दर्शकों को भी पसंद आ रही है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही छा जाता है और ये ही बात है की उनके फैंस उन्हें ट्रेंडिंग स्टार कहते हैं। जहां खेसारी लाल यादव का
वहीं खेसारी लाल के इस गाने को 'Saregama Hum Bhojpuri' ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस छठ के गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी भी नजर आ रही हैं और इसदोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहें हैं। बता दें कि खेसारी लाल के इस गाने में मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी सुरीली आवाज दी है। वहीं छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर खेसारी लाल के इस गाने ने लोगो का दिल जीत लिया है और साथ ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि इस गाने को अब तक 41 हजार लोगों ने पसंद कर इस गाने पर लाइक का बटन दबाया है और इस गाने को 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के व्यूज मिल चुके हैं।