Bhojpuri Gana: भोजपुरी हसीना संग रोमांस में चूर हुए पॉवर स्टार, ताबड़तोड़ वायरल हो रहा वीडियो
Bhojpuri Trending Gana: भोजपुरी का एक बेहद ही धमाकेदार गाना चदरिये में यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।
Bhojpuri Trending Gana Chadariye Mein
Bhojpuri Trending Gana Chadariye Mein: भोजपुरी गाने दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचाते हैं, और यदि पॉवर स्टार पवन सिंह का गाना हो तो दर्शकों के दिलों में आग लग जाती है। जी हां! पवन सिंह का मिजाज ही कुछ ऐसा है, उनके गाने सुन फैंस झूम उठते हैं, वहीं अब फिर उनका एक नया गाना चदरिये में रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वे भोजपुरी हसीना संग ताबड़तोड़ रोमांस कर रहें हैं, पवन सिंह का ये गाना फैंस और दर्शकों के बीच छाया हुआ है, चलिए आपको भी पवन सिंह का ये गाना दिखाते हैं।
पवन सिंह का गाना चदरिये में
भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह के नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, जैसे ही उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, मिनटों में पूरे इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। अभी हाल ही में पवन सिंह का गाना चदरिये में रिलीज हुआ है, जिसने जबरदस्त गर्दा उड़ा दिया है, पवन सिंह गाने में भोजपुरी हसीना संग जमकर रोमांस कर रहें हैं, पवन सिंह के साथ गाने में जो हसीना नजर आ रहीं हैं वे अपडेटेड बिहारन हैं, पवन सिंह संग उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अपडेटेड बिहारन का गाना चदरिये में हाल ही में रिलीज हुआ है और इस पर 2 मिलियन से अधिक व्यूज आ गए हैं, गाना ट्रेंड तो कर ही रहा है और फैंस खूब Reels भी बना रहें हैं, बता दें कि इस धमाकेदार गाने को पवन सिंह के साथ ही शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने की लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखें है जबकि म्यूजिक सरगम आकाश के हैं। विभांशु तिवारी ने गाने को निर्देशित किया है। पवन सिंह के इस गाने पर फैंस लट्टू हो गए हैं, वे गाने को रिपीट मोड पर सुन रहें हैं, और कमेंट बॉक्स में गाने की खूब तारीफ भी कर रहें हैं।