Bhojpuri Video:काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने बेडरूम में की मस्ती, एक्टर की हो गयी ऐसी हालत

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही लोग इस गाने को बार बार देख रहे हैं आप भी देखिये दोनों का ये बेहतरीन भोजपुरी वीडियो।

Update: 2023-01-18 07:23 GMT

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं जहाँ खेसारी की लम्बी चौड़ी फैन फॉलोइंग है वहीँ काजल के चाहने वाले भी कुछ काम नहीं। दोनों का कोई भी गाना सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है वहीँ अब दोनों का एक गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही लोग इस गाने को बार बार देख रहे हैं आप भी देखिये दोनों का ये बेहतरीन भोजपुरी वीडियो।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये गाना हो रहा वायरल

लिट्टी चोखा फिल्म के गाने '6 माहिना के लाइका निदान' में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के बोल्ड लुक ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। भोजपुरी गाने और वीडियो वैसे भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री में हर गाना और वीडियो वायरल हो जाता है और इसकी डिमांड रोजाना बढ़ जाती है। खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरे हैं। साथ ही उनका गाना फिर से चर्चा में है, इस बार वो भोजपुरी डीवा काजल राघवानी के साथ नज़र आ रहे है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है जिसके बाद इस ऑन स्क्रीन कपल को लोग आगे भी एक साथ देखना पसंद कर रहे हैं।

इस गाने में बेडरूम में खेसारी लाल और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। '6 माहिना के लाइका नियम' में दोनों की हॉट केमिस्ट्री फैंस देखकर काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को काफी खुबसुरती से फिल्माया गया है जहाँ काजल राघवानी के बोल्ड लुक पर खेसारी लाल फिदा हो रहे हैं। काजल ने लाल साड़ी पहनी है, जबकि खेसारी लाल ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना है।

Full View

इस कपल के पावर पैक्ड डांस परफॉर्मेंस को 21 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही कमेंट सेक्शन में फैन्स गाने पर ढेरों प्यार बरसा रहे हैं। इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी के बीच की हॉट और रोमांटिक केमिस्ट्री की कोई तुलना नहीं है। इंटरनेट पर सबसे हॉट वीडियो फिलहाल तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी को अब भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन जोड़ी के तौर पर भी जाना जाने लगा है। 

Tags:    

Similar News