Bhojpuri Video Song: सावन के महीने में एक और कांवड़ गीत हुआ रिलीज़, सुने 'सावन में जलवा चढ़ाके'

Bol Bum Song 2022: हर दिन भोलेनाथ से जुड़ा भोजपुरी गाना रिलीज़ हो रहा है।अब ऐसा ही एक गाना लेकर आएं हैं सिंगर सुनील छैला बिहारी जिसे सुनकर आप भी भोले बाबा की भक्ति में डूब जाएंगे।

Update:2022-07-28 17:35 IST

Bol Bum Song 2022 (Image Credit-Social Media)

Bol Bum Song 2022: सावन के इस पवन महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री भोले बाबा को खुश करने का कोई भी मौका हांथ से गवाना नहीं चाहती। हर दिन भोलेनाथ से जुड़ा भोजपुरी गाना रिलीज़ हो रहा है। साथ ही भोजपुरिया दर्शक भी इन गानों को खूब पसंद कर रहे हैं। अब ऐसा ही एक गाना लेकर आएं हैं सुपरस्टार सिंगर सुनील छैला बिहारी ( Sunil Chhaila Bihari) जिसे सुनकर आप भी भोले बाबा की भक्ति में डूब जाएंगे।

सावन का पवन महीना है और कहते हैं कि सभी दिनों में सावन का ये महीना भगवान शिव को खासतौर पर पसंद है। इस महीने भगवान शिव की भक्ति और पूजा करने वाले की हर कामना पूरी हो जाती है। वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री अपना नया कांवड़ गीत लेकर आई है जिसे सुपरस्टार सिंगर सुनील छैला बिहारी (Sunil Chhaila Bihari) ने अपनी आवाज़ से सजाया है गाने के बोल हैं,'सावन में जलवा चढ़ाके' (SAWAN MEIN JALWA CHADHAKE) रिलीज़ होते ही गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

Full View

गौरतलब है कि सिंगर सुनील छैला बिहारी ने काफी समय बाद अपना कोई गाना रिलीज़ किया है और आते ही इस गाने ने सब जगह धूम मचा दी है। गाने को लोग बार बार देख रहे हैं और जमकर लाइक्स और कमैंट्स भी कर रहे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को खूब देखा जा रहा है साथ ही सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड भी करने लगा है। सुनील छैला बिहारी के गाने हमेशा बोल बम यात्रा में बजते आये हैं और इसे कावरिये भी मानते हैं कि उनके गानों से उनकी यात्रा में जोश काफी बढ़ जाता है। अब वही जादो फिर से चलने सुनील छैला बिहारी ने अपना नया गाना रिलीज़ कर दिया है।

बता दें सुनील छैला बिहारी का नया गाना 'सावन में जलवा चढ़ाके' टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीँ इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। साथ ही गाने का म्यूजिक राजेश गुप्ता ने दिया है। सोनू वर्मा ने इस गाने का निर्देशन किया है। सुनील छैला बिहारी ने कई भोजपुरी गाने गाये हैं लेकिन पिछले दो सालों से वो इंडस्ट्री से दूर थे लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने बोल बम के जयकारे के साथ वापसी कर ली है। 

Tags:    

Similar News