Bhojpuri Video Song: जीजा को छेड़ रही अकांक्षा दुबे, भोजपुरी गाना 'बुलेट प जीजा' मचा रहा गदर

Bhojpuri Video Song: विनय पांडे सानू और गायिका शिल्पी राज का गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2022-07-27 13:45 GMT

Bhojpuri Songs (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री तेज़ी से आगे बढ़ रही है जहाँ भोजपुरी एक्टर्स हर तरफ छाह गए हैं। वहीँ भोजपुरी फिल्म्स और गानों का भी क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अब एक ऐसा ही गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसे विनय पांडे सानू और गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है। गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं और ये भोजपुरिया फैंस की पहली पसंद बनता दिख रहा है।

सिंगर विनय पांडे सानू (Vinay Pandey Sanu) और गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) का गाना यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा है वहीँ इस गाने को अभी तक 259,560,886 बार देखा जा चुका है और लगातार इसके व्यूज में इज़ाफ़ा हो रहा है। गाने के बोल हैं 'बुलेट प जीजा (Bullet Pa Jija) जिसने रिलीज़ के बाद से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी और लगातार इसे लोगों का प्यार भी मिल रहा है। ये गाना आये हुए भले ही काफी समय हो चुका हो लेकिन आज भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे है। आप भी देखिये ये बेहतरीन गाना।

देखें भोजपुरी गाना (Bhojpuri Video Song Bullet Pa Jija)

Full View

इस गाने ने रिलीज़ के बाद से ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था और आज भी लोग इस गाने को काफी पसंद करते हैं। लोगों पर शिल्पी राज और विनय पांडे सानू की आवाज़ का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। गाने ने सोशल मीडिया पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक इस गाने को 259 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें इस भोजपुरी गाने में शिल्पी राज के साथ अकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। गाना इंटरनेट पर सेंसेशन बना हुआ है।

इतना ही नहीं शिल्पी राज और अकांक्षा दुबे का ये बेहतरीन गाना काफी अच्छी तरह से फिल्माया गया है। जिसमे अकांक्षा दुबे अपने जीजा को छेड़ती नज़र आ रहीं हैं जो बुलेट पर सवार हैं। इस गाने के बोल विमलेश उपाध्याय के हैं। वहीँ इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता निर्देशक गोल्डी बाबी हैं। साथ ही इसका संगीत आशीष वर्मा का है।

Tags:    

Similar News