Bhojpuri Video: आम्रपाली ने निरहुआ के साथ खेतों में किया ये काम, फिर जो हुआ वो देखिये वीडियो में!

Bhojpuri Video: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है वहीँ इस गाने में भी दोनों एक साथ धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं।

Update: 2022-07-23 04:46 GMT

Bhojpuri Romantic Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक साथ जब भी किसी म्यूजिक वीडियो या फिल्म में नज़र आते हैं तो वो सुपरहिट हो ही जाता है। ऐसा ही दोनों का एक गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमे दोनों को एक साथ देख कर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री वैसे भी लोगों को खूब पसंद आती है वहीँ इस गाने में भी दोनों एक साथ धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त वीडियो।

एक्टर दिनेश लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का गाना 'हमार मनन उड़े लागल' (Hamar Mann Ude Lagal) सोशल मीडिया पर एक बार फिर तबाही मचता दिख रहा है। दोनों का ये गाना काफी समय पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन इसने आज भी दिलों पर अपना जादू बरकरार रखा है। वहीँ जब निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी साथ हो तो कहना ही क्या दोनों किसी भी फिल्म में साथ आएं या म्यूजिक वीडियो में दोनों एक परफेक्ट कपल की तरह सबके दिलों को घायल कर जाते हैं।

Full View

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चहेती ऑन स्क्रीन जोड़ी यानि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना 'हमार मनन उड़े लागल' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ये गाना उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (NIRAHUA HINDUSTANI 3) का है। जिसमे दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे एक साथ नज़र आ रहे हैं। इस गाने को कल्पना (Kalpana) ने गाया है। साथ ही गाने के लिरिक्स हैं प्यारे लाल यादव के और म्यूजिक है रजनीश मिश्रा का। गाने को SRK MUSIC के चैनल से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। लोग इस गाने पर ढेरों कमैंट्स कर रहे हैं अभी को 3,482,727 बार देखा जा चुका है। साथ ही इसके व्यूज लगातार बढ़ते भी नज़र आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News