Bhojpuri Video Song: अक्षरा सिंह ने नाईट सूट पहनकर करण खन्ना के साथ किया जमकर रोमांस,आपने देखा ये वीडियो?

Bhojpuri Video Song: अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने झूलनिया के लिए सुर्खियां बटोर रहीं हैं । इस रोमांटिक नंबर के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ टेलीविजन एक्टर करण खन्ना नज़र आ रहे हैं।

Update: 2022-08-25 15:35 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसस में से एक हैं। बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस फिलहाल अपने लेटेस्ट भोजपुरी गाने झूलनिया के लिए सुर्खियां बटोर रहीं हैं । इस रोमांटिक नंबर के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ टेलीविजन एक्टर करण खन्ना नज़र आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में काम करने के अलावा, 28 वर्षीय अभिनेत्री ने नए गाने में अपनी आवाज भी दी है।

झूलनिया को 22 अगस्त को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। नए रिलीज हुए गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह करण खन्ना (Karan Khanna) के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो में नाइट सूट में अपने खूबसूरत डांस मूव्स भी दिखाए। अक्षरा और करण ने पहली बार एक साथ नज़र आये है। वो भोजपुरी ट्रैक के म्यूजिक वीडियो में एक शादीशुदा जोड़े की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

Full View

यूट्यूब पर अब तक इस वीडियो को 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीँ इस जोड़ी के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री को म्यूजिक वीडियो के कमेंट सेक्शन में नेटिज़न्स ने सराहा है। एक यूजर ने लिखा, "शानदार म्यूजिक और शानदार कोरियोग्राफी," वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं।"

हिट भोजपुरी गाने का संगीत आर्य शर्मा ने दिया है जबकि इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। झूलनिया के म्यूजिक वीडियो को निर्देशित करने के लिए अविनाश नागतिलक और रवि शर्मा को लिया गया था। वहीँ म्यूजिक वीडियो में डांस सीक्वेंस को देबो सुरेश नायर ने कोरियोग्राफ किया है।

करण खन्ना और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह ने साल 2010 में एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते के साथ रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की थी ।

Tags:    

Similar News