Bhojpuri Video Song: निरहुआ ने कहा आम्रपाली से दिल का हाल, शरमा के बोलीं 'मेरा बाबु मेरा सोना'

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लोग काफी पसंद करते हैं।वहीँ दोनों का एक गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Update: 2022-07-05 05:50 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है जब दोनों साथ में कोई फिल्म या म्यूजिक वीडियो में दिखाई देते हैं तो देखते ही देखते वो सुपरहिट हो जाता है। अब गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जो रिलीज़ तो कुछ वक़्त पहले हुआ था लेकिन आज भी लोग इसे देखना और सुनना काफी पसंद करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा ने आज पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। वहीँ भोजपुरी स्टार्स भी पूरे देश में पॉपुलर हो गए हैं। सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और ग्लैमरस अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक गाना यूट्यूब कर काफी ट्रेंड हो रहा है। गाना फिल्म 'रोमियो राजा' का है जिसके बोल हैं 'मेरा बाबु मेरा सोना' ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री वैसे भी लोगों को काफी पसंद गाने को भी लोगों का खूब प्यार मिला। दोनों जब भी साथ में स्क्रीन पर आते हैं लोग दोनों के कायल हो जाते हैं। जहाँ दिनेश लाल यादव वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ बाइक पर सवार हैं वहीँ आम्रपाली दुबे काफी खूबसूरती के साथ फ़ोन लेकर शर्माती नज़र आ रही हैं। दोनों के इस गाने ने जहाँ रिलीज़ होने के बाद धूम मचाई थी वहीँ अब ये गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी की ग्लैमरस अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इस गाने में काफी अच्छे लग रहे हैं और फैंस भी उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को वैसे भी इंडस्ट्री की सबसे सुपररोमांटिक और हॉट जोड़ी के तौर पर देखा जाता है। वहीँ दोनों का ये गाना अब इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। गाने में आम्रपाली ने पीले लिबास में बेहद हसीन नज़र आ रहीं हैं और निरहुआ भी पूरे स्वैग में हैं। जहाँ आम्रपाली निरहुआ को अपने हुस्न के जलवे से घायल करती दिख रहीं हैं वहीँ फैंस भी उनका ये अंदाज़ देख कर उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'रोमियो राजा' का गाना 'मेरा बाबु मेरा सोना' इंटरनेट पर तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को नीलकमल सिंह और अलका झा ने गाया है। वहीँ इसके बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने को संगीत से सजाया है श्याम आजाद ने।गाने को अब तक 8,843,373 बार देखा जा चुका है। साथ ही इस फिल्म 'रोमियो राजा' में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा अवधेश मिश्रा, मनोज नारायण, प्रकाश जैस, संजय महानंद, जे नीलम, कोनिका ने मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। इस गाने का वीडियो वेब म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

Full View

फिलहाल गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही कमैंट्स और लाइक करते भी नज़र आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News