Bhojpuri Video: खेसारी ने नशे में किसको बोला 'तू झूठी तेरा प्यार झूठा', वीडियो हो रहा वायरल

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस काजल राघवानीका एक गाना यूट्यूब पर ज़बरदस्त धमाल मचा रहा है।आप भी देखिये ये सुपरहिट सांग।

Update: 2022-07-05 13:28 GMT

Bhojpuri Song Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और ग्लैमरस एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना यूट्यूब पर ज़बरदस्त धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी वजह से ये गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल हैं "तू झूठी तेरा प्यार झूठा।"गाने को रिलीज़ हुए कुछ समय भले ही हो गया हो लेकिन गाना आज भी लोगों कीपसंद बना हुआ है और इसके व्यूज जगतार बढ़ रहे। आप भी देखिये ये सुपरहिट सांग।

खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोविंग इतनी ज़बरदस्त है कि उनका गाना आते ही हिट हो जाता है साथ ही साथ फैंस उनके गाने को बार बार सुनना और देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि गाने के रिलीज़ होने के काफी समय बाद भी उनके गाने ट्रेंड करते हैं। ऐसा ही उनका गाना "तू झूठी तेरा प्यार झूठा" आज भी उसी तरह से देखा जा रहा है जैसे रिलीज़ के समय था। गाने का और खेसारी का क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। फैंस उनकी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। लोगों को न सिर्फ ये गाना पसंद आ रहा बल्कि इसके फिल्माने का ढंग भी उन्हें बेहद भा रहा है। गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की मीठी नोंकझोक है जिसे लोग पसंद करते नज़र आ रहे हैं।

गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से अपलोड किया है।

Full View

ये गाना भोजपुरी फिल्म 'बाप जी' का है। गाने को अब तक 33,188,463 बार देखा जा चुका है। गाने को अपनी आवाज़ दी है खेसारीलाल यादव और खुशबू तिवारी केटी ने। वहीँ गाने की लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है ओम झा ने।

Tags:    

Similar News