Bhojpuri Video Songs: जब लड़की बन खेसारी ने स्टेज पर मटकाई थी कमरिया, दर्शक ही नहीं अक्षरा सिंह भी हो गईं थीं लट्टू

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Video Songs 2023: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी दमदार अदाकारी के चलते लोगों के फेवरेट बनें हुए हैं। न सिर्फ दमदार अदाकारी बल्कि अपनी गायिकी की वजह से भी उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है।

Update: 2023-04-17 17:09 GMT
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Video Songs 2023: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी दमदार अदाकारी के चलते लोगों के फेवरेट बनें हुए हैं। न सिर्फ दमदार अदाकारी बल्कि अपनी गायिकी की वजह से भी उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है।

ट्रेंड में रहते हैं खेसारी लाल यादव के गाने

भोजपुरी दर्शक खेसारी लाल यादव की गायिकी के कायल हो गए हैं। उनका हर गाना लगभग हिट ही हो जाता है। नए गानों के साथ ही उनके पुराने गाने भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच अभिनेता का लगभग 5 साल पुराना गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और लोग उसे खूब सुन रहें हैं।

खेसारी लाल यादव का "भतार बा मउगा" गाना कर रहा ट्रेंड

खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गानों में से एक "भतार बा मउगा" गाना सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है। वह लड़की बन स्टेज पर खूब धमाल मचा रहें हैं। न सिर्फ दर्शक बल्कि अक्षरा सिंह भी उनके अंदाज पर फिदा हो चुकी हैं, और उनकी परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय कर रहीं हैं।

गाने को मिले हैं इतने मिलियन व्यूज

खेसारी लाल के लटकों झटकों से भरपूर इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अबतक इसे 337 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बताते चलें कि यह गाना फिल्म "दिलवाले" का है, जिसे खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज दी थी। वहीं लिरिक्स पवन पांडे ने लिखा था। खेसारी लाल यादव जिस तरह से लड़की बन गाने में अपनी अदाएं दिखा रहें हैं उनके आगे कई लड़कियां भी फेल है, अभिनेता का यही अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और यही वजह है कि लोग इसे आज भी बार-बार देख रहें हैं।

Tags:    

Similar News