Nikki Tamboli Bigg Boss Marathi: बिग बॉस 14 की निक्की तंबोली पहुंचीं बिग बॉस मराठी में

Bigg Boss 14 Fame Nikki Tamboli: निक्की तंबोली की गिनती आज के समय में हॉट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में होती है। वहीं अब निक्की को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-07-28 05:25 GMT

Bigg Boss 14 Fame Nikki Tamboli (Photo- Social Media)

Bigg Boss 14 Fame Nikki Tamboli: निक्की तंबोली अपनी हॉटनेस का जादू अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं, वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं, जो उनके फैंस के होश उड़ा देती है। निक्की तंबोली की गिनती आज के समय में हॉट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में होती है। वहीं अब निक्की को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। जी हां! आइए बताते हैं।

बिग बॉस मराठी का हिस्सा बनेंगी निक्की तंबोली (Nikki Tamboli In Bigg Boss Marathi Season 5)

निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में नजर आ चुकीं हैं, बिग बॉस का हिस्सा बन उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी, हालांकि बिग बॉस के बाद भी उनके करियर को कुछ खास सफलता नहीं मिली, इसके बाद वे कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर जरूर आईं, लेकिन पिछले काफी समय से वे पर्दे से दूर ही हैं। वहीं अब उनके फैंस उन्हें बहुत ही जल्द छोटे पर्दे पर देख सकेंगे। जी हां! क्योंकि निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी का हिस्सा बनने जा रहीं हैं। खबरें हैं कि निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी सीजन 5 में एंट्री कर चुकीं हैं।


रितेश देशमुख कर रहें हैं होस्ट (Ritesh Deshmukh Bigg Boss Marathi Host)

बिग बॉस 14 के बाद निक्की तंबोली को बिग बॉस मराठी में देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है, देखना होगा कि क्या वे बिग बॉस मराठी का हिस्सा बनकर दर्शकों का दिल जीत पाती हैं। क्या जो प्यार उन्हें बिग बॉस 14 में मिला था, वो प्यार बिग बॉस मराठी में मिलेगा। फिलहाल निक्की तंबोली को बिग बॉस मराठी में देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। बताते चलें कि बिग बॉस मराठी सीजन 5 को रितेश देशमुख होस्ट कर रहें हैं।

मीका सिंह संग निक्की कराया था हॉट फोटोशूट (Mika Singh Nikki Tamboli Hot Photoshoot)

निक्की तंबोली अक्सर अपनी हॉटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, अभी हाल ही की बात है उन्होंने सिंगर मीका सिंह संग अपना बेहद हॉट फोटोशूट कराया था, मीका सिंह की बाहों में निक्की तंबोली का अंदाज देखने बन रहा था। तस्वीरों में दोनों की हॉट केमिस्ट्री देखते बन रही थी। मीका सिंह और निक्की तंबोली की तस्वीरों की जमकर चर्चा हुई थी।



 


Tags:    

Similar News