Bigg Boss 16: क्या निमृत कौर अहलूवालिया को हो गया है अंकित गुप्ता से प्यार, वीडियो ने खोले कई राज़

Bigg Boss 16: एक क्लिप हमे मिला है जिसमे हम निमृत कौर अहलूवालिया को ये कहते हुए सुन सकते हैं कि वो अंकित गुप्ता को बहुत पसंद करती हैं।

Update:2022-10-31 11:31 IST

Bigg Boss 16 (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के मेकर्स अंकित गुप्ता को शो में मसाला कंटेंट देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एक्टर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन अब लगने लगा है कि वो केवल दर्शकों के ही फेवरेट नहीं हैं बल्कि बीबी हाउस की लेडीज का दिल चुरा रहे है। और ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये लेडीज खुद ही इस बात को मान रहीं हैं। दरअसल एक क्लिप हमे मिला है जिसमे हम निमृत कौर अहलूवालिया को ये कहते हुए सुन सकते हैं कि वो अंकित गुप्ता को बहुत पसंद करती हैं। वो कहती है कि वो एक शांत और साफ़ दिल का लड़का है। लेकिन गलत जगह (प्रियंका के साथ) पर फंस गया है। इसके बाद शालिन भनोट भी कहते है कि अंकित गुप्ता के लिए उनके मन में भी फीलिंग्स हैं। निमृत कौर अहलूवालिया का कहना है कि अंकित गुप्ता हॉट और हैंडसम हैं।आइये देखते हैं ये वीडियो जिसमे निमृत ने अपनी फीलिंग बयां की है।

हम निमृत कौर अहलूवालिया को ये कहते हुए सुन सकते हैं कि वो अंकित गुप्ता को बहुत पसंद करती हैं। यह देखकर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के फैंस परेशान हैं। उन्हें लगता है कि ये सब वो लोगों का ध्यान अपनी ओर करने के लिए कर रहीं हैं क्योंकि निमृत कौर अहलूवालिया खुद इस बात को कह चुंकीं हैं कि वो पहले से ही एक रिलेशनशिप में है।



हम देख सकते हैं कि इस पर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के फैन्स ने कमेंट किया है। शो में हमें अब तक निमृत कौर अहलूवालिया और अब्दु रोजिक की प्यारी दोस्ती देखने को मिल रही है। फैंस ने उन्हें #Nimdu नाम दिया है।

Tags:    

Similar News