नेशनल टीवी पर अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को किया एक्सपोज, पति को बताया झूठा

Bigg Boss 17: हाल ही में अंकिता लोखंडे ने नेशनल टीवी पर अपने पति विक्की जैन को झूठा कहा और उन्हें सबके सामने एक्सपोज किया है। आइए आपको बताते हैं अंकिता ने विक्की को लेकर और क्या-क्या कहा है?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-27 05:46 GMT

Bigg Boss 17: 28 जनवरी 2024 को 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो को अपने फाइनलिस्ट मिल गए हैं और बहुत जल्द शो को अपना विनर भी मिल जाएगा। लेकिन शो के खत्म होने से पहले अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अंकिता ने नेशनल टीवी पर अपने पति विक्की को झूठा बताया है, तो आइए आपको बताते हैं अंकिता ने विक्की को लेकर क्या-क्या कहा है?

अंकिता ने विक्की जैन को कहा 'झूठा'

दरअसल, इन दिनों 'बिग बॉस 17' में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेल रहे हैं। इस दौरान रोहित ने सभी कंटेस्टेंट्स के गेम को एक्सपोज भी किया। रोहित ने अंकिता लोखंडे पर भी निशाना साथा और उनसे कई सवाल किए। रोहित शेट्टी ने अंकिता को कहा- ''पूरे सीजन में यहां पर जितने लोग बैठे हैं और जो चले गए वो भी, उन्होंने ये कहा कि विक्की का क्या है, विक्की तो अपनी बीवी की वजह से आया था। लेकिन अगर विक्की ना होता तो आपका गेम क्या होता अंकिता?'

Full View

रोहित के सवाल का जवाब देते हुए अंकिता कहती हैं- ''अगर विक्की नहीं होता तो शायद मैं कुछ और कर पाती। शायद मैं अपने फैसले और मजबूती से लेती, मुझे ऐसा लगता है।' इसके बाद रोहित शेट्टी बोलते हैं- 'बाहर निकल के विक्की ने कुछ अलग ही कहा है। विक्की ने ये कहा है कि अगर अंकिता नहीं होती तो शायद मेरा गेम कुछ और ही होता।' इस पर अंकिता लोखंडे कबूल करती हैं कि उन्हें ऐसी चीजें महसूस हो सकती हैं।

अंकिता की वजह से विक्की को छोड़ने पड़े अपने दोस्त

आगे बातचीत में रोहित शेट्टी बताते हैं कि विक्की जैन ने बताया कि कैसे अंकिता उन्हें टोकती थीं। ये बात सुनकर एक्ट्रेस हैरान हो जाती है कहती हैं कि 'कितना झूठा है सर ये, मैंने कभी उसको टोका नहीं है।' इस पर अभिषेक कुमार बताते हैं कि विक्की जैन ने अपनी आखिरी बातचीत में भी इसी बात का जिक्र किया था। विक्की ने बताया था कि कैसे उन्हें उन लोगों से दोस्ती तोड़नी पड़ी जिन्हें अंकिता नापसंद करती थीं। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं- 'मैंने गेम के मामले में उनसे कुछ नहीं कहा है।'

रोहित शेट्टी ने अंकिता को बताया विक्की का सच

बता दें कि रोहित शेट्टी ने अंकिता लोखंडे के सामने विक्की जैन को लेकर एक खुलासा किया है, जिसे सुनकर अंकिता के होश उड़ गए हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी ने अंकिता को बताया कि विक्की जैन घर से बाहर जाकर पार्टी कर रहे हैं और उनकी पार्टी में सना रईस खान, ईशा मालवीय, आयशा खान और एक अन्य लड़की भी है। रोहित शेट्टी के बात सुन अंकिता को काफी गुस्सा आता है। अब देखना यह होगा कि रोहित के इस खुलासे पर अंकिता का क्या रिएक्शन होता है।

Tags:    

Similar News