Bigg Boss 17: इस कॉमेडियन ने उड़ाया बिग बॉस कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा का मजाक, देखें वीडियो

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में दो मशहूर कॉमेडियन एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं। आइए इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।;

Report :  Shivani Tiwari
facebook icontwitter icon
Update:2023-12-16 16:42 IST
Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17 Promo (Photo- Social Media)

  • whatsapp icon

Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो "बिग बॉस 17" दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। बीते एपिसोड में सलमान खान ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को खूब फटकार लगाई, यही नहीं! उन्होंने मुनव्वर का गेम प्लान भी घरवालों के सामने खोलकर रख दिया। मुनव्वर की जबरदस्त क्लास लगने के बाद, अब आने वाला एपिसोड में घरवालों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है, जी हां! क्योंकि घर में दो मशहूर कॉमेडियन एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं। आइए इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

भारती और हर्ष पहुंचें बिग बॉस हाउस

वीकेंड के वॉर में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास तो लगाते ही हैं, लेकिन साथ ही वीकेंड के वॉर पर घरवालों का खूब मनोरंजन भी करते हैं। अब आने वाले एपिसोड में बिग बॉस के घर में इंडस्ट्री के दो मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष अपनी कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। जी हां! बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है, जो बेहद ही मजेदार है। जब प्रोमो ही इतना मजेदार है तो सोचिए! एपिसोड में भारती और हर्ष कितना मजा दिलाने वाले हैं।


भारती ने की मनारा चोपड़ा की मिमिक्री

भारती सिंह अपनी कॉमेडी से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती हैं। अब बिग बॉस के घर में आते ही उन्होंने सिर्फ घरवालों को ही नहीं, बल्कि सलमान खान को भी पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया। कलर्स चैनल द्वारा जारी किए गए बिग बॉस के नए प्रोमो के बारे में बताएं तो भारती सिंह सलमान खान के सामने मनारा चोपड़ा की मिमिक्री करते दिख रहीं हैं। भारती सिंह मनारा की तरह फेस एक्सप्रेशन दे रहीं हैं, जिसे देख सलमान खान भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते।

बिग बॉस के घर के अंदर भी जायेंगे हर्ष और भारती सिंह

बिग बॉस का एक और नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें हर्ष और भारती बिग बॉस के घर के अंदर व्लॉग बनाते नजर आ रहें हैं। जब ये दोनों व्लॉग बनाते हैं तो बिग बॉस ने सभी घरवालों को फ्रीज किया हुआ है। भारती और हर्ष सभी कंटेस्टेंट्स के पास जाकर कॉमेडी करते दिख रहें हैं। यहां देखिए प्रोमो -

Tags:    

Similar News